हिमाचल में लागू होगा Uniform Civil Code, CM जयराम ने दिए संकेत

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि समान नागरिक संहिता एक अच्छा कदम है। राज्य में इसकी समीक्षा की जा रही है। हम इसे हिमाचल प्रदेश में लागू करने के लिए तैयार हैं।
 | 
हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भाजपा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू कर रही है। उत्तराखंड की तर्ज पर ही हिमाचल में भी समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को लागू करने की इच्छा के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि समान नागरिक संहिता एक अच्छा कदम है। राज्य में इसकी समीक्षा की जा रही है। हम इसे हिमाचल प्रदेश में लागू करने के लिए तैयार हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code in Himachal Pradesh) को एक 'अच्छा कदम' बताया है। उन्होंने सोमवार को दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कहा कि हिमाचल सरकार इस अवधारणा की समीक्षा कर रही है और इसे लागू करने के लिए तैयार है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) के तीसरे राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरने पर भी टिप्पणी की। हिमाचल में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।


मुख्यमंत्री ने हिमाचल भवन में कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांतिपूर्ण राज्य है। 'आप' की राजनीतिक शैली वहां काम नहीं करेगी। प्रदेश कोई तीसरा विकल्प स्वीकार नहीं करेगा। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने हाल में हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी, जिसके बाद सत्तारूढ़ भाजपा के सामने 'आप' के रूप में एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। आप और भाजपा दोनों ही हिमाचल प्रदेश में रोड शो और रैलियां कर चुनाव शंखनाद कर चुकी हैं।


हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भाजपा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू कर रही है। उत्तराखंड की तर्ज पर ही हिमाचल में भी समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को लागू करने की इच्छा के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि समान नागरिक संहिता एक अच्छा कदम है। राज्य में इसकी समीक्षा की जा रही है। हम इसे हिमाचल प्रदेश में लागू करने के लिए तैयार हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने का फैसला किया है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इसे लागू करने की प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाएगी। हाल ही में एक जनसभा के दौरान उन्होंने कहा था कि हम सभी वादे पूरा करेंगे। हम राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। हमने 1064 एंटी करप्शन मोबाइल ऐप भी लॉन्च की है, जहां आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं और मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।