हिमाचल में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, एक सप्ताह में पॉजिटिविटी दर 2.1 प्रतिशत

एक सप्ताह में दौरान कोरोना के 52,220 टेस्ट किए गए, जिसमें से केवल 1086 पॉजिटिव मामले आए हैं। इस अवधि के दौरान पॉजिटिविटी दर 2.1 प्रतिशत दर्ज की गई है।

 | 
Corona Virus से विधायक बिक्रम जरयाल सहित 594 संक्रमित, 14 की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण का ग्राफ गिरता जा रहा है। एक सप्ताह (27 सितम्बर से 3 अक्तूबर) के दौरान कोविड के 52,220 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से केवल 1086 पॉजिटिव मामले आए हैं। इस अवधि के दौरान पॉजिटिविटी दर 2.1 प्रतिशत दर्ज की गई है। इसी अवधि के दौरान प्रदेश में केवल 12 कोरोना मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई है। प्रदेश में 4 अक्तूबर तक कुल 2,19,591 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मामलों में निरंतर कमी आई है और अब कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या 1409 रह गई है। 


बीते 24 घंटों के अंदर 3 लोगों की मौतें हुई हैं। इनमें कांगड़ा में 56 साल के व्यक्ति, कांगड़ा में 55 साल की महिला व ऊना में 70 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं 155 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर के 11, हमीरपुर के 44, कांगड़ा के 41, कुल्लू के 6, मंडी के 31, शिमला के 19 व ऊना के 3 मरीज शामिल हैं। एक दिन के अंदर 161 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2,19,746 पहुंच गया है। वहीं अभी तक 2,14,657 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। प्रदेश में अभी तक कुल 35,01,015 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं, जिसमें से 32,81,209 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। अभी तक कोरोना से 3672 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों सेे 8825 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें से 8615 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है और 60 की रिपोर्ट आना बाकी है। 

एक सप्ताह में किस जिले में कितने टैस्ट व कितनी पॉजिटिविटी दर
जिला कोविड टेस्ट पॉजिटिव मामले पॉजिटिविटी दर
बिलासपुर 5948      121      2 %
चम्बा 3673      21      0.6 %
हमीरपुर 5592      251      4.5 %
कांगड़ा 10074      274      2.7 %
किन्नौर 929      22      2.4 %
कुल्लू  2082      22      1.1 %
लाहौल-स्पीति  622      5 0.8 %
मंडी  4271      161      3.8 %
शिमला  5569      91      1.6 %
सिरमौर  2409      4      0.2 %
सोलन 4944      52      1.1 %
ऊना 6107      62      1.0 %

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।