हिमाचल में वार्षिक बजट की तैयारियां शुरू, जयराम सरकार ने जनता से मांगे सुझाव

हिमाचल सरकार ने वर्ष 2022-23 के वार्षिक वजट की तैयारियां शुरू कर दी है। बजट को और अधिक लोक केंद्रित बनाने के उद्देश्य से सरकार ने प्रदेश के जनता से सुझाव मांगे हैं।
 | 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने कहा कि हम अपनी ओर से और अच्छा प्रयास करेंगे। हम भाजपा को एक बार फिर से राज्य की सत्ता में वापस लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

शिमला। हिमाचल सरकार ने वर्ष 2022-23 के वार्षिक वजट की तैयारियां शुरू कर दी है। बजट को और अधिक लोक केंद्रित बनाने के उद्देश्य से सरकार ने प्रदेश के जनता से सुझाव मांगे हैं। प्रदेश सरकार के अनुसार बजट को और अधिक लोक केन्द्रित बनाने के उद्देश्य से इसमें समाज के विभिन्न हितधारकों की सहभागिता तथा विचारों का समावेश आवश्यक है। इसलिए सरकार ने आम जनता, उद्योगों, व्यापारिक तथा कृषक संगठनों से बजट के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। 23 फरवरी से हिमाचल का बजट सत्र शुरू होने वाला है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल: कोरोना संक्रमण के कारण पांच फरवरी से प्रस्तावित सेना भर्ती रैली स्थगित


हिमाचल प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने वीरवार को शिमला में कहा कि बजट के लिए सुझाव 15 फरवरी, 2022 तक भेजे जा सकते हैं। वार्षिक बजट के लिए सुझाव को budgetidea.hp@gmail.com पर ई-मेल किया जा सकता है। इसके अलावा पत्र के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) के कार्यालय में भी सुझाव भेजे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बजट के लिए सुझाव राजस्व प्राप्ति में वृद्धि, व्यय नियंत्रण तथा अन्य सम्बद्ध मामलों पर दिए जा सकते हैं। इससे बजट निर्माण में पारदर्शिता, खुलापन, प्रतिक्रियात्मक तथा सहभागी दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः खाद्यान्न की कीमत और गुणवत्ता पर है संदेह तो 1967 पर करें कॉल


उल्लेखनीय है कि इस बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल का पांचवां और आखिर बजट पेश करेंगे। प्रदेश सरकार का मकसद है कि बजट में लोगों को किसी प्रकार से निराश नहीं किया जाए, इसके लिए बजट के लिए सुझाव अंमत्रित किए हैं। गौरतलब है कि बीते वर्ष हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल का चौथा वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया। यह बजट 50,192 करोड़ का था। इसमें कुल राजस्व घाटा 1463 करोड़ रुपये अनुमान था।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।