हिमाचल में कांग्रेस की जीत तय, CM पर फैसला करने में कोई दिक्कत नहीं होगी : सुक्खू

कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। 8 दिसंबर को नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री का चयन करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
 | 
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Election 2022) में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। 8 दिसंबर को नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री का चयन करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। कांग्रेस की जीत की स्थिति में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में शुमार किए जा रहे सुक्खू ने कहा कि विधायकों की राय के आधार पर आलाकमान जिसे अपना आशीर्वाद देगा, वह हिमाचल का मुख्यमंत्री होगा।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। 8 दिसंबर को नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री का चयन करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। कांग्रेस की जीत की स्थिति में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में शुमार किए जा रहे सुक्खू ने कहा कि विधायकों की राय के आधार पर आलाकमान जिसे अपना आशीर्वाद देगा, वह हिमाचल का मुख्यमंत्री होगा।

यह भी पढ़ेंः-कोई मेरे जितना अनुभवी नहीं... कौल सिंह ने जताई सीएम पद पर दावेदारी


बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर गत 12 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ। आगामी आठ दिसंबर को मतगणना होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ हिमाचल में सरकार बनाएगी। हमने पहले भी लोगों की राय ली थी और मतदान के बाद भी लोगों की राय ले रहे हैं। अब इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल रहा है।

यह भी पढ़ेंः-सुक्खू बताएं की खनन के लिए सैंकड़ों एकड़ जमीन खरीदने की उन्हें क्या आवश्यकता पड़ गई : विजय अग्निहोत्री

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार विफल रही है। सरकार लोगों की उम्मीद के मुताबिक कोई काम नहीं कर सकी। युवा वर्ग रोजगार को लेकर परेशान था। महिलाएं घर चलाने को लेकर परेशान थीं और किसान-बागबान भी परेशान थे। कांग्रेस ने आम जनता से जुड़े इन्हीं मुद्दों के आधार पर हिमाचल में विधानसभा चुनाव लड़ा है। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal : एनएचएम का खुलासा, हिमाचल प्रदेश में हर दूसरा बच्चा एनीमिया का शिकार

सुक्खू ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली के वादे पर कहा कि सरकार बनने पर हम ओपीएस भी देंगे और महिलाओं को सम्मान राशि भी देंगे। हम वित्तीय प्रबंधन को लेकर नीतियां बनाएंगे। हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाली सरकार बनेंगे। कांग्रेस के चुनाव अभियान का पूरा श्रेय प्रियंका गांधी जी को जाता है। घोषणापत्र से लेकर रणनीति बनाने तक उनकी प्रमुख भूमिका रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।