सरवीण चौधरी और विशाल नेहरिया पर बेनामी संपति बनाने का आरोप, सीएम को सौंपा ज्ञापन

शाहपुर की विधायक एवं मंत्री सरवीन चौधरी ने बेनामी संपति अपने रिश्तेदारों और सगे संबंधियों के नाम की है। धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने वन विभाग की दो कनाल भूमि पर अबैध कब्जा किया है।
 | 
जिला कांगड़ा के दो भाजपा विधायकों पर बेनामी संपति बनाने के आरोप लगे हैं। यह आरोप शाहपुर की विधायक एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी और धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया पर लगे हैं। आरोप कल्याडा पंचायत के पूर्व प्रधान एवं एवं ओबीसी सेल के कांगड़ा के उपाध्यक्ष बलवीर चौधरी ने लगाए हैं। उन्होंने इसको लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को शिकायत पत्र भी दिया है।

शाहपुर। जिला कांगड़ा के दो भाजपा विधायकों पर बेनामी संपति बनाने के आरोप लगे हैं। यह आरोप शाहपुर की विधायक एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी और धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया पर लगे हैं। आरोप कल्याडा पंचायत के पूर्व प्रधान एवं एवं ओबीसी सेल के कांगड़ा के उपाध्यक्ष बलवीर चौधरी ने लगाए हैं। उन्होंने इसको लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को शिकायत पत्र भी दिया है।

शिकायत पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि शाहपुर की विधायक एवं मंत्री सरवीण चौधरी ने बेनामी संपति अपने रिश्तेदारों और सगे संबंधियों के नाम की है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मशाला के वर्तमान विधायक विशाल नैहरिया ने वन विभाग की दो कनाल भूमि पर अबैध कब्जा किया है। इस संबध में पिछले साल डीसी कांगड़ा को भी शिकायत दी है, लेकिन प्रशासन राजनीतिक दवाब के चलते ये जांच नहीं कर रहा है। 

जिला कांगड़ा के दो भाजपा विधायकों पर बेनामी संपति बनाने के आरोप लगे हैं। यह आरोप शाहपुर की विधायक एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी और धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया पर लगे हैं। आरोप कल्याडा पंचायत के पूर्व प्रधान एवं एवं ओबीसी सेल के कांगड़ा के उपाध्यक्ष बलवीर चौधरी ने लगाए हैं। उन्होंने इसको लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को शिकायत पत्र भी दिया है।

गौर हो कि शाहपुर के पूर्व विधायक मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने भी शाहपुर की महिला विधायक के खिलाफ बेनामी संपति बनाने का आरोप लयागा था। विभाग ने इसे भी कई सालों से ठंडे बस्ते में डाला हुआ है। बलवीर चौधरी ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि उक्त दोनों मामलों की जल्द निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने भी उक्त जांच नहीं करवाई तो वह जब भी शाहपुर आएंगे तो उनका काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।