Himachal : छराबड़ा में राष्ट्रपति के लिए तैयार किया जा रहा सेब बगीचा, सरकार ने डिंपल पांजटा को सौंपा जिम्मा

छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए सेब का बगीचा तैयार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इसका जिम्मा बागवानी विशेषज्ञ डिंपल पांजटा को सौंपा है।  
 | 
Breaking News

शिमला । हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए सेब का बगीचा तैयार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इसका जिम्मा बागवानी विशेषज्ञ डिंपल पांजटा को सौंपा है। बता दें कि राष्ट्रपति निवास के पास सालों पुराना सेब बगीचा है। यहां लगाई किस्में पुरानी हो गई हैं। अब यहां देसी-विदेशी सेब की नई किस्में उगाई जाएंगी। ये किस्में पांच से छह साल में फल देना शुरू कर देंगी। 

डिंपल पांजटा ने कहा कि हिमाचल के बाद अब ओडिशा में पहली बार सेब तैयार किया जा रहा है। वे उन्हें प्रशिक्षण देने जा रहे हैं।  नेरवा में एक स्कूल के कार्यक्रम के दौरान डिंपल ने बताया कि वह यशवंत सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विवि नौणी (सोलन) में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। बागवानी क्षेत्र में कार्य कर रही हिमालयन सोसायटी फॉर हॉर्टिकल्चर एंड एग्रीकल्चर डेवलपमेंट के अध्यक्ष और जुब्बल फार्मलैंड्स प्रोड्यूसर्स कंपनी के संस्थापक सदस्य हैं।

पिछले पंद्रह साल से बागवानी के विभिन्न क्षेत्रों में बागवानों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। अब तक हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा कश्मीर और उत्तराखंड में भी बागवानों को आधुनिक बागवानी के टिप्स दे चुके हैं। भारत सरकार से एग्रिवीजन के पांचवें संस्करण में राष्ट्रीय अवार्ड भी मिला है। उन्होंने कहा कि अब ओडिशा में सेब बागवानी का शिविर लगाने के लिए वह भुवनेश्वर जा रहे हैं। वहां सेब बागवानी से जुड़ने के इच्छुक बागवानों को प्रशिक्षण देंगे।

एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत करने नेरवा पहुंचे डिंपल पांजटा ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार देश के राष्ट्रपति के लिए सेब का बगीचा तैयार करने का कार्य दो से शुरू किया गया। इसमें पांच-छह साल में फल देने के लिए तैयार होने की उम्मीद है।  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।