हिमाचल में नौकरी का मौका: PWD में होगी 5 हजार वर्करों की भर्ती

हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जॉब का सुनहरा मौका है। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (HPPWD)  ने 5000 पदों पर भर्ती निकाली है।
 | 
हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जॉब का सुनहरा मौका है। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (HPPWD)  ने 5000 पदों पर भर्ती निकाली है। लोक निर्माण विभाग (PWD) में सड़कों के रख-रखाव एवं अन्य सरकारी कार्यों के लिए इन 5000 वर्करों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी गई है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जॉब का सुनहरा मौका है। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (HPPWD)  ने 5000 पदों पर भर्ती निकाली है। लोक निर्माण विभाग (PWD) में सड़कों के रख-रखाव एवं अन्य सरकारी कार्यों के लिए इन 5000 वर्करों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ेंः-ब्रेकिंगः सुबह-सुबह चम्बा में फिर कार हादसा; दो लोगों की मौत, दो जख्मी


बता दें कि बीते दिनों सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई गई है। कैबिनेट बैठक में लोक निर्माण विभाग (PWD) में सड़कों के रख-रखाव एवं अन्य सरकारी कार्यों के लिए 5000 मल्टी पर्पज वर्कर की भर्ती को हरी झंडी दे दी गई है। इन कर्मचारियों की नियुक्ति 4500 रुपये के मानदेय पर की जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः-Indian Army Recruitment: 10वीं पास के लिए भारतीय सेना में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

हिमाचल कैबिनेट ने भाषा एवं संस्कृति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 49 पद भरने को मंजूरी दी है। इनमें 14 पद सीधी भर्ती के आधार पर भरे जाएंगे। साथ ही 35 पद आउटसोर्स के आधार पर भरे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग में 144 मेडिकल ऑफिसर के पद अनुबंध आधार पर भरने को मंजूरी प्रदान की है। यह पद वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर भरे जाएंगे। इसके अलावा हिमाचल में हायर और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत रखे एसएमसी शिक्षकों को लेकर भी फैसला लिया है। इन शिक्षकों की सेवाएं वित्त वर्ष 2022-23 में जारी रखने को मंजूरी प्रदान की है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।