HIMCARE Himachal : हिमकेयर योजना बंद करने की तैयारी कर रही कांग्रेस : जयराम

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam) ने ऊना में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले किए।
 | 
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam) ने ऊना में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ जनता को लामबंद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हिमकेयर योजना को भी बंद करने की तैयारी कर रही हैष जबकि, आयुष्मान भारत जैसी सर्वश्रेष्ठ योजना को भी ठप करने का प्रयास किया जा रहा है।

ऊना। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam) ने ऊना में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ जनता को लामबंद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हिमकेयर योजना को भी बंद करने की तैयारी कर रही हैष जबकि, आयुष्मान भारत जैसी सर्वश्रेष्ठ योजना को भी ठप करने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना से हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों को लाभ पहुंचा है।

 यह भी पढ़ेंः-AIIMS Bilaspur News: डॉ. रणदीप गुलेरिया AIIMS बिलासपुर के पहले चेयरमैन नियुक्त

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 2007 से 2012 के बीच भाजपा सरकार ने 6,700 करोड़ रुपये का लोन लिया था। 2012 से 2017 तक कांग्रेस सरकार ने 13,000 करोड़ का लोन लिया। अब कांग्रेस के सत्तासीन होने पर 15 दिन के भीतर इन्होंने 1,000 करोड़ रुपये का लोन ले लिया। इसके उपरांत जनवरी में 1,500 करोड़ रुपये का लोन लिया। अब फरवरी में भी यह सरकार 1,500 करोड़ का लोन लेने जा रही है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इस सरकार की लोन की गति काफी तेज है।

यह भी पढ़ेंः-कांगड़ा निवासी जस्टिस Sanjay Karol बने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, HPU से पूरी की है लॉ की पढ़ाई

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के सत्तासीन होने के बाद संस्थानों को बंद करने की निरंतर प्रक्रिया चल रही है। अब तक हिमाचल प्रदेश में 620 से अधिक कार्यालयों को बंद किया जा चुका है। यह कार्यालय जनता की मांग पर खोले गए थे। अब भाजपा जनता के सहयोग से इन कार्यालयों को वापस खुलवाने जा रही है। भाजपा पूरे प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कांग्रेस के इस तुगलकी फरमान का विरोध करेगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।