सतपाल सिंह सत्ती बोले-देश का विकास ही हम सबका विकास

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि नेहरु युवा केंद्र युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत बना रहा है। देश सर्वप्रथम है। राष्ट्र का विकास ही हम सब का विकास है।
 | 
नेहरू युवा केंद्र युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत कर रहा है। देश सर्वप्रथम है और देश का विकास ही हम सबका विकास है। यह बात छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कही। वह वीरवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राजकीय महाविद्यालय ऊना में नेहरु युवा केन्द्र ऊना के जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। नेहरु युवा केंद्र की ओर से महाविद्यालय में आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

ऊना। नेहरू युवा केंद्र युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत कर रहा है। देश सर्वप्रथम है और देश का विकास ही हम सबका विकास है। यह बात छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कही। वह वीरवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राजकीय महाविद्यालय ऊना में नेहरु युवा केन्द्र ऊना के जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। नेहरु युवा केंद्र की ओर से महाविद्यालय में आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल के इस अस्पताल में फ्री होगा डायलिसिस, जानें पूरी डिटेल

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि आपके आस-पड़ोस में क्या-क्या गतिविधियां होती है, सरकार क्या-क्या कार्यक्रम चला रही है और क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा करना है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से नेहरु युवा केंद्र युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत बना रहा है। देश सर्वप्रथम है। राष्ट्र का विकास ही हम सब का विकास है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए हजारों नायक शहीद हुए हैं, जिनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

नेहरू युवा केंद्र युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत कर रहा है। देश सर्वप्रथम है और देश का विकास ही हम सबका विकास है। यह बात छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कही। वह वीरवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राजकीय महाविद्यालय ऊना में नेहरु युवा केन्द्र ऊना के जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। नेहरु युवा केंद्र की ओर से महाविद्यालय में आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

यह भी पढ़ेंः-शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने मार डाली पत्नी, आरोपी मौके से फरार

उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा इस देश की रीड की हड्डी हैं। युवाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है, ताकि मजबूत राष्ट्र की नींव रखी जा सके। सत्ती ने कहा कि यह कार्यक्रम देश के लगभग 623 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर सत्ती ने नेहरू युवा मंडल डूहल भंगवाला, बुधान, जन चेतना युवक मंडल समलाड़ा, अम्बेडकर युवा क्लब धुसाड़ा, नेहरू युवा कल्ब टटेहड़ा, नेहरू युवा क्लब चुरूडु, चिंतूपर्णी विकास समिति अंब, नव न्योति यूथ वेल्फेयर सोसाईटी संतोषगढ़ व एनवाईके अजोली को खेल किटें देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ेंः-अब राजस्व से जुड़े कार्य होंगे आनलाइन, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, एनवाईके उपनिदेशक डॉ. लाल सिंह, डिग्री कॉलेज ऊना प्रधानाचार्य डॉ. त्रिलोक चंद, जिला खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, आरटीओ राजेश कौशल, एनसीसी कर्नल वानखड़े, चिंतपूर्णी विकास समिति से अश्वनी धीमान, उद्योग विभाग से केएल वर्मा सहित युवा मंडलों के सदस्य उपस्थित रहे। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।