मुकेश अग्निहोत्री बोले-बोरिया बिस्तर पैक करें जयराम, हिमाचल में आ रही है कांग्रेस सरकार

कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का समय पूरा हो चुका है। उन्हें अब अपना बोरिया बिस्तर पैक कर लेना चाहिए।
 | 
कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का समय पूरा हो चुका है। उन्हें अब अपना बोरिया बिस्तर पैक कर लेना चाहिए। भाजपा के लोग अब जाने वाले हैं और कांग्रेस के नेता अब आने वाले हैं। हिमाचल में मजबूती के साथ कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। मुकेश अग्निहोत्री वीरवार को दिल्ली से लौटने के बाद ऊना में कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किए जाने के बाद बोल रहे थे।

ऊना। कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का समय पूरा हो चुका है। उन्हें अब अपना बोरिया बिस्तर पैक कर लेना चाहिए। भाजपा के लोग अब जाने वाले हैं और कांग्रेस के नेता अब आने वाले हैं। हिमाचल में मजबूती के साथ कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। मुकेश अग्निहोत्री वीरवार को दिल्ली से लौटने के बाद ऊना में कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किए जाने के बाद बोल रहे थे। आपको बता दें कि हिमाचल कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल के बाद दिल्ली पहुंचे प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की प्रदेश वापसी शुरू हो गई है। 

यह भी पढ़ेंः-हमीरपुर में कांग्रेस के कार्यक्रम में लगे नारे, प्रदेश का सीएम सुक्‍खू भाई जैसा हो


हिमाचल के प्रवेशद्वार मैहतपुर में मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर झूम गाकर अपने नेताओं का स्वागत किया। मैहतपुर में ऊना सदर के कांग्रेस विधायक सतपाल सिंह रायजादा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सुक्खू का स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने वाली है।
 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल कांग्रेस में बड़ा बदलाव, पूर्व CM वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा सिंह को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन पूरी मजबूती के साथ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने वाला है। हिमाचल प्रदेश में सचिवालय में सोई हुई भाजपा सरकार को जगा कर सत्ता से बेदखल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को यदि कांग्रेस के नेता नजर नहीं आ रहे हैं तो वह आंख खोल कर देख लें, हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार से कांग्रेस के नेता भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।

यह भी पढ़ेंः-मामूली नोक-झोंक में दो भाइयों की गला रेतकर कर दी हत्या, आरोपी हिरासत में

यह भी पढ़ेंः-वीरभद्र सिंह के करीबी रहे गद्दी नेता ठाकुर सिंह भरमौरी से कांग्रेस हाईकमान ने किया किनारा

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।