ऊना विधानसभा में बने रहे पांच खेल स्टेडियम, वन मंत्री राकेश पठानिया 27 को करेंगे लोकर्पण

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में पांच खेल स्टेडियम बन रहे हैं। यह खेल स्टेडियम देहलां अप्पर, बहडाला, जलग्रां टब्बा, संतोषगढ़ और मैहतपुर-बसदेहड़ा में बनाए जा रहे हैं।
 | 
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में पांच खेल स्टेडियम बन रहे हैं। यह खेल स्टेडियम देहलां अप्पर, बहडाला, जलग्रां टब्बा, संतोषगढ़ और मैहतपुर-बसदेहड़ा में बनाए जा रहे हैं। इन पांच खेल स्टेडियमों में से एक जल्द ही जनता को सपर्पित कर दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के युवा सेवाएं एवं खेल तथा वन मंत्री राकेश पठानिया 27 मार्च को देहलां अप्पर में 1 करोड़ रुपये बने खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने दी। सत्ती ने बुधवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में पांच खेल स्टेडियम बन रहे हैं। यह खेल स्टेडियम देहलां अप्पर, बहडाला, जलग्रां टब्बा, संतोषगढ़ और मैहतपुर-बसदेहड़ा में बनाए जा रहे हैं। इन पांच खेल स्टेडियमों में से एक जल्द ही जनता को सपर्पित कर दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के युवा सेवाएं एवं खेल तथा वन मंत्री राकेश पठानिया 27 मार्च को देहलां अप्पर में 1 करोड़ रुपये बने खेल मैदान का लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने दी। सत्ती ने बुधवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ेंः-Big Breaking: हिमाचल 65 हजार से ज्यादा राशन कार्ड रद्द, चेक करें आपका तो नहीं हुआ

सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि ऊना विधानसभा में पांच बड़े स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। उन्होने बताया कि खेल मंत्री 27 मार्च को अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान देहलां अप्पर में लगभग एक करोड़ रुपये से निर्मित स्टेडियम का लोकार्पण करेंगें। इसके अलावा बहडाला में 1.42 करोड़ और जलग्रां टब्बा में 1.37 करोड़ से निर्मित होने वाले खेल स्टेडियमों की शिलान्यास पट्टिकाओं का अनावरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संतोषगढ़ में लगभग डेढ़ करोड़ और मैहतपुर-बसदेहड़ा में 1.77 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन खेल स्टेडियमों को कार्य भी प्रगति पर है।

यह भी पढ़ेंः-वीरभद्र सिंह का विकल्प नहीं ढूंढ पाई हिमाचल कांग्रेस, बिखराव का खतरा

सत्ती ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अनेकों खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए उचित स्थान मिल सके। शिक्षा के अलावा एक कामयाब करियर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के खेल भी एक बहेतर विकल्प हैं। सरकार द्वारा प्रदान की जा रही खेल सुविधाओं का लाभ लेकर युवा वर्ग सफल खिलाड़ी बन सकते हैं। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में सीएम के गढ़ में रोड शो करेगी आप, जानें मंडी पर फोकस की वजह

उन्होंने बताया कि यह बड़े गर्व की बात है कि अप्पर व लोअर देहलां के 41 बच्चे राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने बताया मैहतपुर में राधास्वामी सत्संग घर के सामने और कुठारकलां में उपलब्ध भूमि पर भी खेल स्टेडियम निर्मित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। सतपाल  सिंह सत्ती ने इस दौरान अप्पर देहलां में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री लोक भवन व पंचवटी का निरीक्षण किया और जन समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने देहलां में जल निकासी की समस्या का मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया और विभागीय अधिकारियो को समस्या के हल करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।