कांग्रेस के CM चेहरे को लेकर सुखविंदर सुक्खू का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होगा। इस बार साफ छवि के नेताओं को टिकट मिलेगी।
 | 
कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होगा। इस बार साफ छवि के नेताओं को टिकट मिलेगी। पार्टी हाईकमान से भी इसको लेकर चर्चा हुई है। आम परिवार के युवा राजनीति में आगे आएं। राजनीति में वे लोग आगे आएं जिनके मन में सेवा भाव हो। टिकट केवल ईमानदार व्यक्तित्व के व्यक्ति को ही मिलेगा। 

सोलन। कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होगा। इस बार साफ छवि के नेताओं को टिकट मिलेगी। पार्टी हाईकमान से भी इसको लेकर चर्चा हुई है। आम परिवार के युवा राजनीति में आगे आएं। राजनीति में वे लोग आगे आएं जिनके मन में सेवा भाव हो। टिकट केवल ईमानदार व्यक्तित्व के व्यक्ति को ही मिलेगा। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः नाबालिग लड़की से दुराचार के दोषी को 10 वर्ष का कठोर कारावास

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की जनता जानती है कि कौन से चेहरे को वोट डालना है। सब जानते हैं कि किस चेहरे के आधार पर वोट डलेगा। उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री के चेहरे की बात को टालते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई भी मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकता है। इसके लिए पहले विधायक बनना जरूरी है। कांग्रेस की एकजुटता ही जीत का आधार होगी। 

यह भी पढ़ेंः-सत्येंद्र जैन का दावा-हिमाचल में कांग्रेस लड़ाई से बाहर, BJP और AAP में होगा मुकाबला

सुक्खू ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी कांग्रेस की सत्ता में वापसी का सबसे बड़ा आधार है। प्रदेश में बेरोजगारी 11 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। भाजपा सरकार रोजगार की कोई नीति नहीं लेकर आई। प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आती है तो हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था व ग्रामीण रोजगार को बढ़ाने के लिए नीति बनाएंगे। महंगाई आसमान छू रही है। भाजपा सरकार को आम आदमी की कोई चिंता नहीं है।  
 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।