Himachal Budget Session: अपनी पुरानी 'ऑल्टो' में विधानसभा पहुंचे CM सुक्खू, पुलिस ने रोकी कार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Cm Sukhvinder Singh Sukhu) अपनी ऑल्टो कार में विधानसभा पहुंचे।
 | 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Cm Sukhvinder Singh Sukhu) अपनी ऑल्टो कार में विधानसभा पहुंचे। जब सुक्खू विधायक थे तो उस समय भी अपनी ऑल्टो कार से ही विधानसभा आते थे। Cm Sukhu की ऑल्टो कार के साथ पूरा काफिला चला। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब हिमाचल का कोई मुख्यमंत्री ऑल्टो कार से विधानसभा पहुंचा हो। 

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Cm Sukhvinder Singh Sukhu) अपनी ऑल्टो कार में विधानसभा पहुंचे। जब सुक्खू विधायक थे तो उस समय भी अपनी ऑल्टो कार से ही विधानसभा आते थे। Cm Sukhu की ऑल्टो कार के साथ पूरा काफिला चला। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब हिमाचल का कोई मुख्यमंत्री ऑल्टो कार से विधानसभा पहुंचा हो। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Budget 2023 : हिमाचल बजट सत्र आज से, हंगामा होने के आसार, BJP आक्रामक

विधानसभा परिसर के पास जैसे ही ऑल्टो कार पहुंची तो प्राइवेट नंबर देख पुलिस वालों ने सीएम की कार रोक दी। मुख्यमंत्री को ऑल्टो में देख पुलिस कर्मचारी भी हैरान हुए। नाराज विधायक रवि ठाकुर को भी अपने साथ बैठाकर मुख्यमंत्री सुक्खू विधानसभा लाए। मुख्यमंत्री के पास HP 55 2627 ऑल्टो कार कई सालों से है। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Budget 2023: सीएम सुक्खू 17 मार्च को पेश करेंगे अपना पहला बजट, विधानसभा में गूंजेंगे 543 प्रश्न


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने साल 2003 में इस गाड़ी को खरीदा था जब वह पहली बार विधायक बने थे। उस समय भी वह ऑल्टो से ही विधानसभा गए थे। उसके बाद जब भी हो विधायक बने तो ऑल्टो कार से ही विधानसभा जाते हैं। विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सबसे पहले अपने मंत्रियों का परिचय देंगे। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal budget 2023: बजट में किसानों के लिए क्या होगा खास, क्या पूरी होगी हर मांग?


उसके बाद सदन में पूर्व मंत्री मनसा राम के देहांत पर शोकोद्गार प्रस्ताव पर विधानसभा सदस्यों के वक्तव्य होंगे। फिर प्रश्नकाल की घोषणा होगी, जिसमें संस्थानों को बंद करने, डॉक्टरों की भर्ती, सड़कों की बदहाली जैसे मसलों पर सवालों के जवाब मांगे जाएंगे। सीएम अपने कार्यकाल का पहला बजट 17 मार्च को पेश करने जा रहे है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।