हिमाचल कैबिनेट की बैठक आजः आउटसोर्स कर्मियों के लिए पॉलिसी समेत होंगे ये बड़े फैसले

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्ययक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। 
 | 
 Himachal Cabinet Meeting

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज वीरवार को दोपहर बाद दो बजे होगी। इसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा जेबीटी और सीएंडवी के अंतरजिला तबादले का मामला भी बैठक में जा सकता है। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने और एसएमसी शिक्षकों को एक्सटेंशन देने का मामला भी एजेंडे में शामिल होगा। 

यह भी पढ़ेंः-आ गया हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट, यहां Direct Link से करें चेक


मुख्यमंत्री अपनी बजट घोषणाओं से संबंधित कुछ फैसले भी ले सकते हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि 3 जनवरी 2022 से पहले नियमित होने का दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को उच्च वेतनमान दिया जाएगा। यह मामला भी कैबिनेट में मंजूरी के लिए जा सकता है। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में होने वाली बैठक में कोरोना पर भी चर्चा होगी। मास्क और स्कूलों में प्रार्थना सभाओं की अनुमति देने पर भी चर्चा हो सकती है। 

यह भी पढ़ेंः-मंडी में मेगा रोड शो से हिमाचल में 'आप' ने किया चुनावी शंखनाद
 
प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए पॉलिसी बनाने पर विचार कर रही है। इसको लेकर मंडी में कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष और जलशक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर, कर्मचारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। महेंद्र ठाकुर ने कहा था कि आउटसोर्स कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य को लेकर सरकार गंभीर है। इसके लिए सभी पेचीदगियों को दूर कर इस प्रकार से रास्ता निकाला जाएगा, जिसमें सभी कर्मचारियों का भविष्य और उनके हित सुरक्षित हों। ऐसे में यह मामला भी कैबिनेट में लाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ेंः-दियोटसिद्ध मंदिर के गर्भगृह में मर्यादाओं के हनन से उग्र हुए महंत राजेंद्र गिर
 
साथ ही शहरी विकास विभाग ने हिमाचल प्रदेश में शहरी रोजगार गारंटी योजना को लागू करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस मामले को भी कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए लाया जा सकता है। शिमला नगर निगम के दो महीने के भीतर नगर निगम चुनाव के चुनाव होने हैं। इसको लेकर कैबिनेट में रणनीति बन सकती है। इसके अलावा अनेक विभागों में खाली पदों को भी भरने की मंजूरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः NH-70 पर 33 करोड़ रुपये से बनेंगे तीन पुल, केंद्र ने दी मंजूरी

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।