मंडी में मेगा रोड शो से हिमाचल में 'आप' ने किया चुनावी शंखनाद

बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला में मेगा रोड शो कर चुनावी शंखनाद कर दिया।
 | 
मंडी। पड़ोसी राज्य पंजाब के विधानसभा चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी (आप) हिमाचल में पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला में मेगा रोड शो कर चुनावी शंखनाद कर दिया। 'आप' के मेगा रोड शो में हजारों लोग पहुंचे थे। मंडी शहर में निकाले गए रोड शो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

केजरीवाल ने हिमाचल रोड शो में शामिल लोगों से कहा कि एक बार मौका दें, अगर पसंद न आए तो बदल देना। उन्होंने कहा कि 'आप' को राजनीति नहीं, स्कूल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना आता है। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें राजनीति करनी नहीं आती है बल्कि आप आम जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए काम करती है. जनता को आधारभूत सुविधाएं देने का कार्य करती है। 

रोड शो शहर के विक्टोरिया पुल से शुरू होकर ऐतिहासिक सेरी मंच पर आकर संपन्न हुआ। इस दौरान वाहन से ही दो तीन स्थानों पर 'आप' के दोनों मुख्यमंत्रियों ने जनता को संबोधित भी किया। केजरीवाल ने कांग्रेस व भाजपा पर भी कई जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि दोनों ही दलों ने कई वर्षों तक बारी-बारी हिमाचल प्रदेश को लूटा है। केजरीवाल ने दावा किया कि 'आप' राष्ट्रभक्ति और कट्टर ईमानदार लोगों की पार्टी है, जो निश्चित तौर पर हिमाचल में भी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने को प्रतिबद्ध है।

वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसमें कई नेता साठ वर्ष से ऊपर हो गए हैं और वे अभी भी युवा नेता की श्रेणी में आते हैं। कहा कि कांग्रेस मात्र परिवार की पार्टी है और वह मिटने की कगार पर है। अब पंजाब और दिल्ली की तर्ज पर 'आप' की सरकार हिमाचल में भी बनाना लाजमी हो गया है। उन्होंने कहा कि आज का रोड शो देखकर 'आप' नेताओं को तो चैन की नींद आएगी, लेकिन कुछ दलों की नींद जरूर उड़ेगी। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।