हिमाचल कैबिनेट बैठक, 7 अप्रैल को आउटसोर्स कर्मियों पर होगा फैसला

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक सात अप्रैल को सचिवालय में होगी। प्रदेश सरकार ने सभी विभागाध्यक्षों को कैबिनेट बैठक के लिए एजेंडा तैयार करने को कहा दिया है।

 | 
HIMACHAL CABINET DECISION/विधवा उद्यमी को 35% तक मिलेगी SUBSIDY

शिमला। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक सात अप्रैल को सचिवालय में होगी। प्रदेश सरकार ने सभी विभागाध्यक्षों को कैबिनेट बैठक के लिए एजेंडा तैयार करने को कहा दिया है। कैबिनेट बैठक में लोक निर्माण विभाग में पांच हजार मल्टी टास्क वर्करों के पदों को भरने की मंजूरी मिल सकती है। बीती कैबिनेट बैठक में यह मामला एजेंडे में शामिल था, लेकिन इस पर चर्चा नहीं हो पाई थी। इस मामले पर कैबिनेट बैठक में चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: कोरोना बंदिशें हटाईं पर मास्क जरूरी

प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए पॉलिसी बनाने पर विचार कर रही है। इसको लेकर मंडी में कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की कर्मचारियों के साथ बैठक हुई है। महेंद्र ठाकुर ने कहा था कि आउटसोर्स कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य को लेकर गंभीर है। इसके लिए सभी पेचीदगियों को दूर कर मिल बैठ कर इस प्रकार से रास्ता निकाला जाएगा, जिसमें सभी कर्मचारियों का भविष्य और उनके हित सुरक्षित हों।  ऐसे में यह मामला भी कैबिनेट में लाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः 22 मार्च को 8 रुपये हुआ था सस्ता, अब 256 रुपये बढ़े LPG सिलेंडर के दाम


साथ ही शहरी विकास विभाग ने हिमाचल प्रदेश में शहरी रोजगार गारंटी योजना को लागू करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस मामले को भी कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए लाया जा सकता है। शिमला नगर निगम के दो महीने के भीतर नगर निगम चुनाव के चुनाव होने हैं। इसको लेकर कैबिनेट में रणनीति बन सकती है। इसके अलावा अनेक विभागों में खाली पदों को भी भरने की मंजूरी मिल सकती है। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः चुनावी साल में 'शहरी परिवारों के लिए मनरेगा' कानून लाएगी भाजपा सरकार

(हिमाचल के अन्य समाचार यहां हैं, पढ़ने के लिए क्लिक करें)

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।