हिमाचल में कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव अभियान का आगाज, 51 लाख को दी जाएगी डोज

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को शिमला के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से कोविड-19 टीकाकरण अमृत महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया।
 | 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को शिमला के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से कोविड-19 टीकाकरण अमृत महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान 15 जुलाई, 2022 से शुरू किया गया है और इस वर्ष 30 सितम्बर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत 75 दिनों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 51 लाख पात्र लोगों को निःशुल्क एहतियाती डोज लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को समय से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। 

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को शिमला के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से कोविड-19 टीकाकरण अमृत महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान 15 जुलाई, 2022 से शुरू किया गया है और इस वर्ष 30 सितम्बर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत 75 दिनों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 51 लाख पात्र लोगों को निःशुल्क एहतियाती डोज लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को समय से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ेंः-देश में कहीं भी ट्रैक हो सकेंगे व्यावसायिक वाहन, ERSS से जोड़ने वाला पहला राज्य बना हिमाचल


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ 16 जनवरी, 2021 को राष्ट्र स्तरीय टीकाकरण अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया था, जिसकी प्रधानमंत्री ने भी सराहना की थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने 6 दिसम्बर, 2021 को सभी पात्र लाभार्थियों को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगाने में भी देशभर का प्रथम राज्य बनकर कीर्तिमान स्थापित किया है। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में 10 किलोमीटर तक पांच से 10 किलो सामान पहुंचाएगा ड्रोन, छह कंपनियां सूचीबद्ध


जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों की राज्य सरकार निरन्तर निगरानी कर रही है। उन्होंने लोगों से कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने और कोविड टीका लगवाने के लिए आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से एहतियाती खुराक लगवाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में लगभग 11500 बिस्तर क्षमता के साथ 48 पीएसए प्लांट, 3 एलएमओ प्लांट, 18 हजार ऑक्सीजन सिलेंडर, 1014 वेंटिलेटर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में 25 सक्रिय कोविड केंद्र हैं।

यह भी पढ़ेंः-आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स में एक्सपर्ट बनेंगे हिमाचल के युवा, यहां जानें कैसे?


कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव अभियान

सभी पात्र वयस्कों (18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के) को नि:शुल्क एहतियाती खुराक प्रदान करने के लिए 75 दिनों के 'कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव' सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों (सीवीसी) पर कल (15 जुलाई, 2022) से शुरू हुआ है। विशेष कोविड टीकाकरण अभियान, आजादी का अमृत महोत्सव का एक हिस्सा है और इसे एक मिशन मोड में कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पात्र वयस्कों के बीच कोविड टीके की एहतियाती खुराक लगाने की गति को तेज करना है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।