महंगाई के खिलाफ शाहपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

शाहपुर बाजार में रैली निकाल कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण न लगा पाने को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 | 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरवार को बढ़ती मंहगाई के विरोध में शाहपुर बाजार में रैली निकाल कर धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण न लगा पाने को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी दर दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।

शाहपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरवार को बढ़ती मंहगाई के विरोध में शाहपुर बाजार में रैली निकाल कर धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण न लगा पाने को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी दर दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।

यह भी पढ़ेंः-अब हिमाचल की सभी महिलाओं को मिलेगी लोन पर 35% सब्सिडी



प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ ही हिमाचल हर मोर्चे पर विफल हुई है। रोजमर्रा की चीजों के दामों में आग लगी हुई है। पेट्रोल डीजल के दामों पर भी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। रोज पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। इस दौरान कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में AAP की दस्तक से सियासी हलचल: कांग्रेस-भाजपा के कई नेता थाम सकते हैं 'झाड़ू'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शाहपुर समय-समय पर जनता के बीच जाकर शाहपुर हलके की जनता का दुख दर्द और मुद्दों को उठाकर सरकार के समक्ष रख रही है। प्रदेश सरकार की नाकामियों को बूथ स्तर तक पहुंचाया जा रहा है, लेकिन विधानसभा शाहपुर की जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से बहुत परेशान हैं, जिससे जनता अभी तक भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। लेकिन सरकार के बड़े बड़े दावे हवा में ही रह गए हैं।  

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में HimCare योजना में 1 अप्रैल से होंगे ये बदलाव, यहां जानें पूरी डिटेल

धरातल पर कुछ भी नहीं दिख रहा है। भाजपा सरकार जनता का हितैषी होने का ढोंग रचती है जब सत्ता हाथ में मिलती है तो जनता को दरकिनार करके जनविरोधी फैसले लेने लगती है। जिससे आज प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, कर्मचारियों पर बढ़ते हमलों से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। प्रदेश सरकार से आज हिमाचल का हर वर्ग परेशान हो चुका है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।