थाने में अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें प्रवासी श्रमिक : DC Hamirpur

जिला दंडाधिकारी (DC) ने कहा कि स्थानीय निवासी भी ऐसे लोगों को अपने मकान किराये पर देने से पहले प्रवासी श्रमिकों का स्थानीय थाने में पंजीकरण (Registration) सुनिश्चित करें। स्थानीय निकायों को भी इनकी सूचना दें।
 | 
थाने में अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें प्रवासी श्रमिक : DC Hamirpur

  हमीरपुर ।  जिला दंडाधिकारी देबश्वेता बनिक (DC Debshweta Banik)  ने धारा 144 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा है कि जान-माल की सुरक्षा तथा अप्रिय घटना को रोकने के लिये जिला मेें प्रवासी श्रमिकों और अन्य कार्यों के लिए आने वाले प्रवासी अपना पंजीकरण (Registration) अवश्य करवाएं।

यह भी पढ़ेंः-   Himachal : इंजीनियरिंग कॉलेजों को ढूंढे नहीं मिल रहे विद्यार्थी, 1500 सीटें रह गईं खाली    


 जिला दंडाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि आजीविका कमाने या व्यापार के लिये  रेहड़ी-फड़ी, शाल बेचने बाले, फेरी वाले, ठेकेदारों तथा अन्यों द्वारा प्रवासियों से मजदूरी का कार्य करने के लिये लगाए गये प्रवासियों को संबंधित क्षेत्र के थाने में अपने पूर्ण दस्तावेज, फोटोग्राफ सहित पहचान प्रमाणित करवा कर पंजीकरण (Registration) करवाना सुनिश्चित करें।  तदोपरान्त संबंधित क्षेत्र के एस.एच.ओ. द्वारा पूर्ववृत्त के आधार पर प्रवासियों को पहचान पत्र जारी किया जाएगा।


जिला दण्डाधिकारी (DC)ने जिला के संबंधित क्षेत्रों के एसएचओ (SHO) से कहा है कि वे अपने क्षेत्राधिकार में बाहर से आए प्रवासी जोकि स्वयं के रोजग़ार या अन्य व्यवसायों या नौकरी की तलाश में आए व्यक्तियों पर विशेष नजऱ रखें और पहचान सुनिश्चित करें कि उनका पंजीकरण (Registration) थाने में किया गया है।

यह भी पढ़ेंः-   हमीरपुर के अभिषेक चौहान का Himachal की सीनियर बास्केटबॉल टीम में हुआ चयन

जिला दंडाधिकारी (DC) ने कहा कि स्थानीय निवासी भी ऐसे लोगों को अपने मकान किराये पर देने से पहले प्रवासी श्रमिकों का स्थानीय थाने में पंजीकरण (Registration) सुनिश्चित करें। स्थानीय निकायों को भी इनकी सूचना दें।  इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले मालिक और उनके पास मजदूरी का कार्य करने वाले प्रवासियों के विरुद्ध भा.दं.सं. की धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।