चम्बा में 15 नवंबर को होगा नेशनल ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता का आगाज

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने चलो चम्बा (Chalo Chamba) अभियान शुरू किया है। इसके तहत  National Dragon Boat Racing Competition करवाई जा रही हैं।
 | 
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने चलो चम्बा (Chalo Chamba) अभियान शुरू किया है। इसके तहत  National Dragon Boat Racing Competition करवाई जा रही हैं।

चम्बा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने चलो चम्बा (Chalo Chamba) अभियान शुरू किया है। चलो चम्बा (Chalo Chamba) अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। चम्बा में 15 नवंबर से नेशनल ड्रैगन बोट प्रतियोगिता (National Dragon Boat Racing Competition) का आगाज होगा। यह प्रतियोगिता (National Dragon Boat Racing Competition) डलहौजी के तलेरू में आयोजित की जाएगी। 


नेशनल ड्रैगन बोट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रशासन दिन-रात मेहनत कर रहा है। आपको बता दें कि इस रेसिंग प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों की टीम इसमें भाग लेने के लिए पहुंचेंगी। इस प्रतियोगिता में करीब 1100 खिलाड़ी भाग लेंगे। चलो चम्बा (Chalo Chamba) अभियान के तहत नेशनल ड्रैगन बोट प्रतियोगिता 15 नवंबर से 18 नवंबर चलेगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। 

एसडीएम सलूणी डॉ. स्वाति गुप्ता (SDM Dr. Swati Gupta) ने इस प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार की है। इसके सफल आयोजन के लिए अलग-अलग समितियां भी गठित कर दी हैं। उल्लेखनीय है कि नेशनल स्तर की ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता पहली बार चम्बा जिला के तलेरू में होने जा रही है। यह प्रतियोगिता रोमांच भरी होगी। प्रतियोगिता का मुख्य मकसद जहां जिला में पर्यटन को बढ़ावा देना है साथ ही युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करना भी है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।