हिमाचल भाजपा को झटका; महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी का इस्तीफा, जानें क्या रही वजह

बिलासपुर के झंडूता से भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी सीमा चंदेल ने प्रदेश सरकार के रवैये से खफा होने के बाद अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है।  

 | 
बिलासपुर के झंडूता से भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी सीमा चंदेल ने यह इस्तीफा दिया है। उन्होंने देव भूमि संगठन एवं सवर्ण समाज के क्रमिक अनशन के चलते प्रदेश सरकार के रवैये से खफा होने के बाद अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले सवर्ण समाज को सवर्ण आयोग बनाने का लिखित आश्वासन दिया और बाद में अपने वायदे से मुकर गई है। इससे सवर्ण समाज में सरकार के रवैये के प्रति आक्रोश है। 

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बिलासपुर में भाजपा महिला मोर्चा की एक मीडिया प्रभारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी के बढ़ती सक्रियता के साथ ही नेताओं के इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। अब तक कांग्रेस के कई नेता पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम चुके हैं, लेकिन भाजपा से पहले नेता ने इस्तीफा दिया है। हालांकि यह इस्तीफा आप में जाने के लिए नहीं है।

 

यह भी पढ़ेंः-चम्बा में दामाद ने ढांक से गिराकर ले ली ससुर की जान

 

बिलासपुर के झंडूता से भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी सीमा चंदेल ने यह इस्तीफा दिया है। उन्होंने देव भूमि संगठन एवं सवर्ण समाज के क्रमिक अनशन के चलते प्रदेश सरकार के रवैये से खफा होने के बाद अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले सवर्ण समाज को सवर्ण आयोग बनाने का लिखित आश्वासन दिया और बाद में अपने वायदे से मुकर गई है। इससे सवर्ण समाज में सरकार के रवैये के प्रति आक्रोश है। 

यह भी पढ़ेंः-चरस रखने पर पटियाला के व्यक्ति को 3 वर्ष कठोर कारावास और जुर्माना


सीमा चंदेल ने प्रदेश सरकार पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सवर्ण समाज की अनदेखी कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सवर्ण समाज के प्रमुख नेता रूमित ठाकुर, मदन व दीपक चैहान सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी पर रोष जताया। इस अवसर पर सवर्ण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चंदेल सहित अन्य प्रमुख नेताओं अन्य प्रमुख नेताओं ने भी संबोधित किया।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।