हमीरपुरः BJP को झटका, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष कमलेश ने थामा कांग्रेस का दामन

जिला हमीरपुर मे भाजपा का बड़ा झटका लगा है। सुजानपुर नगर परिषद की उपाध्यक्ष रहीं कमलेश कुमारी ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। कमलेश कुमारी ने दर्जनों परिवारों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने का एलान किया है। 
 | 
जिला हमीरपुर मे भाजपा का बड़ा झटका लगा है। सुजानपुर नगर परिषद की उपाध्यक्ष रहीं कमलेश कुमारी ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। कमलेश कुमारी ने दर्जनों परिवारों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने का एलान किया है। 

हमीरपुर। जिला हमीरपुर मे भाजपा का बड़ा झटका लगा है। सुजानपुर नगर परिषद की उपाध्यक्ष रहीं कमलेश कुमारी ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। रविवार को भारी बरसात के बीच विधायक राजेंद्र राणा ने कई लोगों के घरों में पहुंचकर समस्याएं जानी और सुलझाई। इसी बीच सुजानपुर नगर परिषद की उपाध्यक्ष रहीं भाजपा नेत्री कमलेश कुमारी ने दर्जनों परिवारों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने का एलान किया है। 


सुजानपुर क्षेत्र में लगातार भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े नेताओं के खिलाफ अब भाजपा समर्थक सरेआम मुखर हो रहे हैं और भाजपा के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे है। राणा की सियासी बिसात पर भाजपा को अपने कुनबे को बिखरने से बचाना मुश्किल हो रहा है। भाजपा के लिए सुजानपुर में अपने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना अब चुनौतीपूर्ण हो गया है।

यह भी पढ़ेंः-जहरीली शराब मामला : हमीरपुर कांग्रेस ने नीरज को महासचिव पद से हटाया, BJP ने बनाया मुद्दा

हालांकि सुजानपुर में लगातार चली इस उठा पटक में अब दिलचस्प पहलु यह सामने आ रहा है कि जो लोग भाजपा के बड़े नेतृत्व को लेकर मुखालफत करने से कतराते थे अब वही सरेआम सड़कों पर भाजपा नेतृत्व के खिलाफ मुखर हो रहे हैं। कमलेश कुमारी को विधिवत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाने के बाद राजेंद्र राणा ने कांग्रेस में आए लोगों का स्वागत किया। 

यह भी पढ़ेंः-कांग्रेस का हाथ शराब माफिया के साथ, धूमल के खिलाफ रची साजिश का पर्दाफाश


राणा ने कहा कि सेवा साधना मेरा संकल्प व प्रण है। इसके लिए मैं न किसी की जाति देखता हूं, न धर्म देखता हूं, न छोटा देखता हूं, न बड़ा देखता हूं। मैं समाज सेवा की राह में सिर्फ व्यक्ति का भाव और विचार देखता हूं और हर दम हर किसी की मदद के लिए तैयार रहता हूं। मेरा काम किसी का विरोध नहीं सुजानपुर का विकास है। इसलिए मैं अपनी पूरी शिद्दत के साथ सुजानपुर के विकास में लगा हूं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।