हिमाचल में भाजपा चारों खाने चित, कांग्रेस के हाथ को जनता का साथ

मंडी लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को हराया। फतेहपुर विधानसभा से भवानी पठानिया, अर्की से संजय और जुब्बल-कोटखाई से कांग्रेस के रोहित ठाकुर विजेता रहे।
 | 
हिमाचल उपचुनाव

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा और लोकसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव के नजीते घोषित हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह करीब 7490 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने करीब 369565 वोट हासिल किए। जबकि भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल चंद ठाकुर को 362075 वोट मिले। उपचुनाव में कुल 7,53,566 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें से 12661 ने नोटा दबाया और 1295 वोट अस्वीकार हुए।
 

Himachal Pradesh-Mandi Results
O.S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 BRIG. KHUSHAL CHAND THAKUR Bharatiya Janata Party 356884 5191 362075 48.14
2 PRATIBHA SINGH Indian National Congress 365650 3915 369565 49.14
3 AMBIKA SHYAM Rashtriya Lokneeti Party 3578 39 3617 0.48
4 MUNSHI RAM THAKUR Himachal Jan Kranti Party 1211 51 1262 0.17
5 ANIL KUMAR Independent 1079 40 1119 0.15
6 SUBHASH MOHAN SNEHI Independent 1743 29 1772 0.24
7 NOTA None of the Above 12626 35 12661 1.68
Total 742771 9300 752071

जुब्बल-कोटखाई में रोहित ठाकुर जीते
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने 6293 मतों से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कुल 29955 वोट हासिल किए। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा को 23662 वोट मिले। भाजपा की नीलम सरैइक को 2644 और निर्दलीय प्रत्याशी सुमन कदम को 175 वोट मिले। उपचुनाव में 176 ने नोटा दबाया है। रोहित ठाकुर की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न का माहौल है।

Himachal Pradesh-JUBBAL-KOTKHAI Result Status
O.S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 NEELAM SERAIK Bharatiya Janata Party 2584 60 2644 4.67
2 ROHIT THAKUR Indian National Congress 29447 508 29955 52.92
3 CHETAN SINGH BRAGTA Independent 23344 318 23662 41.8
4 SUMAN KADAM Independent 170 0 170 0.3
5 NOTA None of the Above 172 4 176 0.31
Total 55717 890 56607

फतेहपुर में भवानी पठानिया ने मारी बाजी
फतेहपुर सीट से कांग्रेस उमीदवार भवानी सिंह पठानिया 5789 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। 24 चरणों की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 18660, भवानी सिंह पठानिया को 24449,  जनक्रांति पार्टी के पंकज दर्शी 375, अशोक सोमल(निर्दलीय) को 295 और निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राजन सुशांत को 12927 वोट मिले। वहीं उपचुनाव में 389  ने नोटा दबाया।

Himachal Pradesh-FATEHPUR Result Status
O.S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 Baldev Thakur Bharatiya Janata Party 18478 182 18660 32.68
2 Bhawani Singh Pathania Indian National Congress 24249 200 24449 42.82
3 Pankaj Kumar Darshi Himachal Jan Kranti Party 370 5 375 0.66
4 Dr. Ashok Kumar Somal Independent 293 2 295 0.52
5 Dr. Rajan Sushant Independent 12838 89 12927 22.64
6 NOTA None of the Above 388 1 389 0.68
Total 56616 479 57095

अर्की से संजय अवस्थी 3277 मतों से जीतें..

अर्की विधानसभा उपचुनाव में भी कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी संजय अवस्थी ने जीत हासिल की है। अर्की विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस संजय को 30798  वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी रतन पाल को 27579, निर्दलीय उमीदवार जीत राम को 547 वोट मिले। वहीं उपचुनाव में 1626 ने नोटा दबाया है।

Himachal Pradesh-ARKI Result Status
O.S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 RATTAN SINGH PAL Bharatiya Janata Party 27216 363 27579 45.55
2 SANJAY Indian National Congress 30493 305 30798 50.86
3 JEET RAM Independent 543 4 547 0.9
4 NOTA None of the Above 1622 4 1626 2.69
Total 59874 676 60550

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।