Himachal News : सियासी उठापटक के बीच विधायक भवानी पठानिया को कैबिनेट रैंक

शुक्रवार को विधायक नंद लाल की नियुक्ति के बाद फतेहपुर से विधायक भवानी सिंह पठानिया को योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पठानिया को उपाध्यक्ष के साथ कैबिनेट रैंक भी दिया है।
 | 
हिमाचल प्रदेश में हुई सियासी उठापटक के बाद अब राजनीतिक नियुक्तियां शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को विधायक नंद लाल की नियुक्ति के बाद फतेहपुर से विधायक भवानी सिंह पठानिया को योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पठानिया को उपाध्यक्ष के साथ कैबिनेट रैंक भी दिया है। भवानी सिंह पठानिया (MLA Bhavani Singh Pathania) साल 2021 में पहली बार उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। साल 2022 में फतेहपुर से दोबारा विधानसभा चुनाव जीता था।

वेब डेस्क। हिमाचल प्रदेश में हुई सियासी उठापटक के बाद अब राजनीतिक नियुक्तियां शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को विधायक नंद लाल की नियुक्ति के बाद फतेहपुर से विधायक भवानी सिंह पठानिया को योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पठानिया को उपाध्यक्ष के साथ कैबिनेट रैंक भी दिया है। भवानी सिंह पठानिया (MLA Bhavani Singh Pathania) साल 2021 में पहली बार उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। साल 2022 में फतेहपुर से दोबारा विधानसभा चुनाव जीता था।


भवानी सिंह पठानिया के दिवंगत पिता सुजान सिंह पठानिया पूर्व वीरभद्र सरकार में मंत्री थे। उनकी गिनती हिमाचल प्रदेश के कद्दावर नेताओं में की जाती है। साल 2021 में सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद भवानी सिंह पठानिया सक्रिय राजनीति में आए थे। इससे पहले भवानी सिंह कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में काम कर चुके हैं। भवानी सिंह काम के सिलसिले में 35 अलग-अलग देशों की भी यात्रा कर चुके हैं। उन्हें आर्थिक मामलों का भी जानकार माना जाता है।


तेज तर्रार नेताओं में शुमार हैं भवानी

कांग्रेस जिला के फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया हिमाचल के तेज-तर्रार नेताओं में शुमार हैं। वित्तीय मामलों पर पकड़ के साथ वह प्लानिंग की बारीकियों को भी बेहतर ढंग से समझते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री ने उन्हें कैबिनेट रैंक से भी नवाजा है। इस संबंध में शनिवार देर शाम अधिसूचना भी जारी हुई है। यह अधिसूचना प्लानिंग विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी की ओर से जारी की गई है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।