Himachal Election : घर वापसी करेंगे पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, कांग्रेस से इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल

मंगलवार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए अमंगल रहा। भाजपा से तीन बार सांसद रहे और वर्तमान में कांग्रेस वरिष्ठ नेता सुरेश चंदेल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

 | 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार शुरू हो चुका है। ऐसे में नेताओं के दल-बदल की प्रक्रिया जारी है। वहीं कई नेता अपनी वर्तमान पार्टियों से इस्तीफा दे रहे हैं। मंगलवार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए अमंगल साबित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी को मंगलवार को दूसरा बड़ा झटका मिला है। भाजपा सरकार में तीन बार सांसद रहे और वर्तमान में कांग्रेस वरिष्ठ नेता सुरेश चंदेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार शुरू हो चुका है। ऐसे में नेताओं के दल-बदल की प्रक्रिया जारी है। वहीं कई नेता अपनी वर्तमान पार्टियों से इस्तीफा दे रहे हैं। मंगलवार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए अमंगल साबित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी को मंगलवार को दूसरा बड़ा झटका मिला है। भाजपा सरकार में तीन बार सांसद रहे और वर्तमान में कांग्रेस वरिष्ठ नेता सुरेश चंदेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

 

यह भी पढ़ेंः-हर्ष महाजन के समर्थन में कांग्रेस सेवादल के महासचिव और पार्टी उपाध्यक्ष का इस्तीफा


वह फिर से भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व भाजपा सांसद एवं वर्तमान कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल ने कांग्रेस से इस्तीफा  देने के बाद आज ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे। बिलासपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सुरेश चंदेल उन्हें पार्टी में शामिल करेंगे। सुरेश चंदेल ने कहा कि भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी, लेकिन देह और आत्मा तो भाजपा में ही थी। कांग्रेस की कार्यप्रणाली सही नहीं है।

 

यह भी पढ़ेंः-हाथ जोड़ो पीछा छोड़ो जै राम जी की कह कर औपचारिकता निभा गए कांग्रेस नेता

आपको बता दें कि कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने भाजपा सरकार पर अप्रैल में तीखा हमला बोला था। हमीरपुर में सुरेश चंदेल ने सरकार पर बढती बेरोजगारी , महंगाई में जनता की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। और कहा कि आज के समय में प्रदेश में अशांति की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा था कि सीमेंट के दामों में बेहताशा इजाफा हुआ है और सरकार में महंगाई पर लगाम लगाने में बेबस है। प्रदेश में आउटसोर्स के लिए नीति नहीं बनाई जा सकी है और सरकार ने गुमराह करने की राजनीति की गई है। 

यह भी पढ़ेंः-Himachal Election 2022: कांग्रेस के 39 टिकट तय; CEC ने लगाई मुहर, 7 सीटों पर फंसा पेंच


2019 में ज्वाइन की थी कांग्रेस

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के लिए जारी गहमागहमी के बीच सुरेश चंदेल ने 22 अप्रैल 2019 को भाजपा छोड़ दी थी। हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा के तीन बार सांसद रहे सुरेश चंदेल कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था। चंदेल ने नई दिल्ली में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।