देवेंद्र राणा बोले- अपनी ही पार्टी से खुश नहीं नेता, प्रतिभा सिंह भी मान चुकीं हार

हिमाचल प्रदेश भाजपा चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र राणा ने कहा कि अंतर्कलह और कमजोर नेतृत्व के कारण कांग्रेस आज हाशिए पर आ गई है।
 | 
हिमाचल प्रदेश भाजपा चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र राणा ने कहा कि अंतर्कलह और कमजोर नेतृत्व के कारण कांग्रेस आज हाशिए पर आ गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी अपने मन की बात कहते हुए कबूल कर लिया है कि उनकी पार्टी में न तो तंत्र है और न ही नेतृत्व। स्व. वीरभद्र सिंह की पत्नी होने के नाते प्रतिभा सिंह भांप गई हैं कि क्या होने वाला है, इसलिए उन्होंने भी चुनाव आने से पहले ही हार मान ली है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र राणा ने कहा कि अंतर्कलह और कमजोर नेतृत्व के कारण कांग्रेस आज हाशिए पर आ गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी अपने मन की बात कहते हुए कबूल कर लिया है कि उनकी पार्टी में न तो तंत्र है और न ही नेतृत्व। स्व. वीरभद्र सिंह की पत्नी होने के नाते प्रतिभा सिंह भांप गई हैं कि क्या होने वाला है, इसलिए उन्होंने भी चुनाव आने से पहले ही हार मान ली है।


शिमला में वीरवार को प्रेसवार्ता कर देवेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में रिवाज जरूर बदलेगा और फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आम लोगों से मुलाकात की है। सभी मान रहे हैं कि हिमाचल की जयराम सरकार ने 5 साल के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास और जनहित के कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मंडी रैली को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। दूसरी तरफ कांग्रेस पूरी तरह से बिखराव की ओर है।

 

कांग्रेस में लगी है इस्तीफों की झड़ी

प्रदेश भाजपा चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र राणा ने कहा कि आज देश और प्रदेश में कांग्रेस के नेता ही उनकी पार्टी से खुश नहीं हैं। बीते दिनों जम्मू-कश्मीर से कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा दिया। उसके बाद पूर्व केंद्र मंत्री आनंद शर्मा ने इस्तीफा दिया और हाल ही में हिमाचल के ही रामलाल ठाकुर ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।


कांग्रेस में सभी असुरक्षित

देवेंद्र राणा ने कहा कि आज कांग्रेस में रहकर नेता, पदाधिकारी और उनके कार्यकर्ता खुद को असुरक्षित समझ रहे हैं। एक सवाल के जवाब में देवेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में कोई मतभेद नहीं हैं। सभी एकजुट हैं और इकट्ठे होकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। कहा कि संसदीय बोर्ड और पार्टी आलाकमान के फैसले के बाद ही टिकटों का आवंटन होगा और सब मिलकर रिवाज बदलेंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।