प्रधानमंत्री मोदी की युवा विजय संकल्प रैली में बड़सर से जाएंगे 2500 नौजवान

रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए  मैहरे के भाजपा कार्यालय में बैठक की गई। जिसमें इस रैली को सफल बनाने के लिए एक बूथ से 20 यूथ को ले जाने का लक्ष्य रखा गया।
 | 
BJP Barsar

हमीरपुर  ।  मंडी के पड्डल मैदान में 24 सितंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवा विजय संकल्प रैली में बड़सर विधानसभा क्षेत्र से 2500 नौजवान जाएंगे। इस रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को मैहरे के भाजपा कार्यालय में बैठक की गई। जिसमें इस रैली को सफल बनाने के लिए एक बूथ से 20 यूथ को ले जाने का लक्ष्य रखा गया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। इस रैली में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के पास आईकार्ड होंगे, इस पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद ही रैली स्थल पर प्रवेश मिल सकेगा।

बलदेव शर्मा ने आगे बताया कि पार्टी ने इस रैली को पूरी तरह से भाजयुमो के लिए ही किया है। इसमें एक लाख भाजयुमो कार्यकर्ताओं को लाने के लिए परिवहन कमेटियां हर जिले में कार्य कर रही हैं। आई कार्ड के आधार पर ही वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। यह देश की पहली रैली होगी जिसमें महज 40 साल की उम्र से नीचे के लोगों को ही एंट्री मिलेगी। लेकिन, भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 
इस मौके पर भाजपा प्रदेश सचिव तिलक राज, हमीरपुर जिला प्रभारी सुमित शर्मा, मण्डल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, मंडल भाजयुमो अध्यक्ष संजीव शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश बन्याल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व प्रधान राजेश सहगल, एनजीओ प्रकोष्ठ अध्यक्ष बड़सर मंडल रमेश रनौत, भाजयुमो महामंत्री कमलेश ढिल्लो व सुरेश ठाकुर, एससी मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रधान राम रत्न तथा पूर्व प्रधान संजय शर्मा,अमित ठाकुर सहित वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।