हिमाचल उपचुनावः कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सिद्धू, चन्नी और कन्हैया करेंगे प्रचार
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को कांग्रेस के 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और कन्हैया कुमार स्टार प्रचारक होंगे।
एआईसीसी महासचिव के.सी. बेनुगोपाल द्वारा जारी सूची में भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, राज बब्बर, आशा कुमारी, धनीराम शांडिल, सचिन पायलट, गुरकीरत सिंह कोटली, नवजोत सिंह सिद्धु, संजय दत्त, ठाकुर कौल सिंह, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा,मेजर जर्नल धर्मवीर सिंह राणा,कन्हैया कुमार और विक्रमादित्य सिंह को शामिल किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी लोकसभा व विधानसभा उपचुनावों हेतु राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा मनोनीत 'स्टार प्रचारकों' को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
— Asha Kumari (@AshaKumariINC) October 8, 2021
मुझे विश्वास है कि आप सभी सम्मानित जन कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाते हुए नव उत्तरदायित्व को पूर्ण मनोयोग से निभाएंगे। pic.twitter.com/3l57pK4XsL

उल्लेखनीय है कि राज्य की मंडी लोकसभा सीट सहित जुब्बल कोटखाई, अर्की और फेतहपुर विधानसभा सीटों पर आगामी 30 अक्टूबर को मतदान होगा और दो नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच होगा। स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम नहीं है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।