हिमाचल उपचुनाव: कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित होते ही भाजपा के पैनल में बदलाव

भाजपा ने मंडी लोकसभा सीट के पैनल से पूर्व सांसद महेश्वर सिंह का नाम हटा दिया है। अर्की से आशा परिहार और फतेहपुर से रीता ठाकुर के नाम पैनल से हटा दिए हैं।
 | 
BJP SC MORCHA चंबा टीम की घोषणा, इन्हें मिली जगह

हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिए भाजपा में प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन अभी भी जारी है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर पहले भेजे गए पैनल में फिर से बदलाव किया गया है। यह बदलाव कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम घोषित करने के बाद किया गया है। ऐसे में क्यास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा किसी भी कमजोर प्रत्याशी को टिकट नहीं देना चाहती है। कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम घोषित होने के बाद तमाम पहलुओं के मद्देनजर बदलाव किया गया है। पैनल से कई नामों को हटा दिया गया है।

अब हिमाचल प्रदेश में भाजपा के टिकट बुधवार को तय होंगे। मंगलवार को संसदीय बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई जा सकी। यह बैठक अब बुधवार को होगी। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सभी संभावित प्रत्याशियों का पैनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को थमा दिया है। अब भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कांग्रेस के सभी घोषित उम्मीदवारों को लक्षित कर टिकट देगा। इसके लिए क्षेत्रीय, जातीय और अन्य तमाम समीकरणों पर संसदीय बोर्ड गंभीरता से विचार-विमर्श करेगा।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। संसदीय बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष टिकटों पर मंत्रणा करेंगे। इसके बाद ही भाजपा के प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो सकेंगे। नाम फाइनल होने के बाद ही भाजपा अपने प्रत्याशियों के नामों को सार्वजनिक करेगी। 


 

फिर शॉर्टलिस्ट हुआ पैनल, कईयों के नाम हटाए
उधर, भाजपा प्रत्याशियों का पैनल फिर से शॉर्टलिस्ट किया गया है। मंडी लोकसभा सीट के पैनल से पूर्व सांसद महेश्वर सिंह का नाम हटा दिया है। अर्की से आशा परिहार और फतेहपुर से रीता ठाकुर का भी नाम पैनल से हटा दिए हैं। अब मंडी लोकसभा सीट से ब्रिगेडियर खुशाल सिंह, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, मिल्कफेड के चेयरमैन निहाल चंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष पंकज जम्वाल और प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर के नाम पैनल में हैं। फतेहपुर विधानसभा से कृपाल परमार, बलदेव ठाकुर और पंकज ठाकुर के नाम हैं। अर्की से रतनपाल सिंह और गोविंद राम शर्मा, जबकि जुब्बल-कोटखाई से चेतन बरागटा और नीलम सरैइक में से ही किसी एक को टिकट मिलेगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।