हर्ष महाजन के समर्थन में कांग्रेस सेवादल के महासचिव और पार्टी उपाध्यक्ष का इस्तीफा

अब हर्ष महाजन के समर्थक कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक और पार्टी के उपाध्यक्ष विजय कुमार ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। 
 | 
Congress Seva Dal's Himachal General Secretary Vijay Kumar Resigned In Support Of Hars  हर्ष महाजन के समर्थन में कांग्रेस सेवादल के महासचिव और पार्टी उपाध्यक्ष का इस्तीफा

चम्बा। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के भाजपा का दामन थामने के बाद पार्टी को चम्बा में एक के बाद झटके मिल रहे हैं। अब हर्ष महाजन के समर्थक कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक और पार्टी के उपाध्यक्ष विजय कुमार ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। 

यह भी पढ़ेंः-शिलान्यास के 5 साल 2 दिन बाद AIIMS Bilaspur का उद्घाटन करेंगे PM Modi

विजय कुमार ने कहा कि वह हर्ष महाजन के साथ खड़े रहेंगे और जनसेवा करते रहेंगे। पार्टी में राष्ट्र, प्रदेश और जिलास्तर पर निम्न पदाधिकारियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि पार्टी के विभिन्न पदों से त्यागपत्र देना कांग्रेस के लिए झटका साबित होगा। चंबा विधानसभा क्षेत्र के अधीन 52 पंचायतें,11 वार्ड और 122 बूथ हैं। जिसमें 24 हजार अनुसूचित जाति संबंधित लोग रहते हैं। 

यह भी पढ़ेंः-AIIMS : एम्स बिलासपुर में हिमकेयर कार्ड से मिलेगा निशुल्क उपचार

उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद और हर्ष महाजन का पार्टी छोड़ना विधानसभा चुनावों में असर डालेगा। 30 सितंबर को ही प्रदेश सचिव राज सिंह ठाकुर ने पार्टी को अलविदा कह दिया था। उन्होंने हर्ष महाजन के साथ चलने का एलान कर दिया है। राज सिंह ठाकुर के अनुसार वह हर्ष महाजन के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। हर्ष महाजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।