HP Cabinet Expansion: आशीष बुटेल समेत ये विधायक बने मुख्य संसदीय सचिव और संसदीय सचिव

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के बनने के ठीक एक महीने बाद कैबिनेट का विस्तार हो गया। सुक्खू सरकार में जहां सात विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, वहीं छह विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव और संसदीय सचिव बनाया गया है। रविवार को सभी कैबिनेट मंत्रियों और मुख्य संसदीय सचिव व संसदीय सचिवों ने पद व गोपनीयता की शपथ ले ली है।
यह भी पढ़ेंः-Himachal Cabinet: सुक्खू सरकार में ये 7 विधायक बने मंत्री, राजभवन में ली शपथ
आपको बता दें कि मुख्य संसदीय सचिव बनाने की पहल वीरभद्र सरकार में शुरू हुई थी। जब मंत्रियों को बनाने की सीमा तय हुई थी कि मुख्यमंत्री के अलावा केवल 11 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं। अब राजनीतिक संतुलन बनाने के लिए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी मुख्य संसदीय सचिव और संसदीय सचिव बनाए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार में छह मुख्य संसदीय सचिव और संसदीय सचिव बनाए गए हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुंदर सिंह ठाकुर को मुख्य संसदीय सचिव की शपथ दिलाई। रामकुमार चौधरी, मोहन लाल ब्राक्टा को भी मुख्य संसदीय सचिव को मुख्य संसदीय सचिव की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल भी मुख्य संसदीय सचिव बनाया गया है। उन्होंने भी शपथ ली। किशोरीलाल, संजय अवस्थी को भी मुख्य संसदीय सचिव बनाया गया।
हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सुक्खू सरकार में सात विधायक मंत्री बनाए हैं। रविवार को राजभवन शिमला में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। धनीराम शांडिल ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद चंद्र कुमार ने दूसरे स्थान पर मंत्री पद की शपथ ली।
तीसरे स्थान पर हर्षवर्द्धन चौहान, चौथे स्थान पर जगत सिंह नेगी ने मंत्री पद की शपथ ली। पांचवें स्थान पर रोहित ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली। अनिरुद्ध सिंह ने छठे स्थान पर और विक्रमादित्य सिंह ने सातवें स्थान पर मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रियों के तीन पद अभी खाली रहेंगे।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।