सत्येंद्र जैन का दावा-हिमाचल में कांग्रेस लड़ाई से बाहर, BJP और AAP में होगा मुकाबला

सत्येंद्र जैन ने बुधवार को दावा किया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी (AAP) और भाजपा (BJP) के बीच सीधा मुकाबला होगा और 'आप' को जीत मिलेगी।
 | 
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को दावा किया कि इसी साल हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी (AAP) और भाजपा (BJP) के बीच सीधा मुकाबला होगा। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में 'आप' को जीत मिलेगी। मीडिया को संबोधित करते हुए जैन कहा कि भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश के प्रमुख तथा अधिवक्ता अरनेंद्र सिंह नॉटी और उनके 30 साथी 'आप' में शामिल हुए हैं।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को दावा किया कि इसी साल हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी (AAP) और भाजपा (BJP) के बीच सीधा मुकाबला होगा। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में 'आप' को जीत मिलेगी। मीडिया को संबोधित करते हुए जैन कहा कि भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश के प्रमुख तथा अधिवक्ता अरनेंद्र सिंह नॉटी और उनके 30 साथी 'आप' में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः-नियुक्ति : प्रो. शशि कुमार दूसरी बार बने हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Vidhansabha Election) में कुछ महीने शेष बचे हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री (Himachal CM Jairam Thakur) अब एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं। परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो वह क्या करेगी? उन्हें अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर वोट मांगना चाहिए। जैन ने दावा किया कि इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा जबकि कांग्रेस मुकाबले में है ही नहीं।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः सरकार ने तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है

यह भी पढ़ेंः-ग्रामीण डाक सेवक भर्ती : हिमाचल में भरे जाएंगे 1007 पद, आवेदन प्रक्रिया शुरू

आपको बता दें कि हिमाचल में 'आप' ने कांग्रेस को झटका दिया है। पार्टी से लंबे समय से जुड़े हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं किसान नेता अनिंदर सिंह नॉटी, प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष चरण सिंह जेलदार समेत 31 लोगों ने दिल्ली जाकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। नॉटी की दिल्ली में चले किसान आंदोलन में भी अहम भूमिका रही है। वह किसान नेता राकेश टिकैत के साथ मैदान में डटे रहे। इन्होंने हिमाचल आप प्रभारी सत्येंद्र जैन की मौजूदगी मेें आप की सदस्यता ग्रहण की। जैन ने दावा किया कि आने वाले दिनों में पांवटा साहिब से राजनीतिक दलों के एक हजार पार्टी में शामिल होंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।