नियुक्ति : प्रो. शशि कुमार दूसरी बार बने हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति

प्रो. शशि कुमार दूसरी बार हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति बने हैं। वर्तमान में प्रो. शशि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
 | 
प्रो. शशि कुमार

हमीरपुर ।   प्रो. शशि कुमार दूसरी बार हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति  बने हैं।  वर्ष 2011 में विश्वविद्यालय की स्थापना के समय भी वह यहां कुलपति रह चुके हैं। अब उन्हें फिर से तीन साल के लिए तकनीकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

वर्तमान में प्रो. शशि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। नियुक्ति संबंधी आदेश हिमाचल प्रदेश राजभवन शिमला के राज्यपाल सचिवालय  की ओर से जारी किए गए हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।