Gadar-2: फ‍िल्‍म की शूटिंग से पहले फिर मचा हंगामा, कलाकारों ने लगाए गंभीर आरोप

Gadar-2 फिल्म विवादों में ही घिरती जा रही है। पहले जहां फिल्म से शुरूआत में सेट के किराये को लेकर हिमाचल में हंगामा हुआ था वहीं अब कलाकारों ने भी फिल्म निर्माताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
 | 
गदर-2 (Gadar-2) की पूरी स्टार कास्ट नगरी में पहुंच चुकी है। बुधवार यानी एक दिसंबर से लेकर करीब 24 दिसंबर तक कांगड़ा जिला में फिल्म के दृश्य फिल्माएं जाएंगे।

जब से गदर: एक प्रेम कथा के दूसरे भाग (Gadar-2) की शूटिंग शुरू हुई है, फिल्म विवादों में ही घिरती जा रही है। पहले जहां फिल्म से शुरूआत में सेट के किराये को लेकर हिमाचल में हंगामा हुआ था वहीं अब कलाकारों ने भी फिल्म निर्माताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ का है। लखनऊ के ला-मार्टिनियर ब्वायज कॉलेज में बुधवार दोपहर Gadar-2 की शूटिंग की तैयारियों के दौरान बवाल हो गया। 


दैनिक जागरण की रिपोर्ट् के मुताबिक जब जूनियर कलाकारों ने काम के बदले पैसे की जगह सिर्फ किराया और खाना देने की बात सुनी, तो हंगामा शुरू हो गया। हंगामा बढ़ता देख फिल्म की यूनिट काम समेट कर होटल वापस आ गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पुलिस के मुताबिक फिल्म में भीड़ के लिए लोगों को बुलाया गया था। कलाकारों ने रुपये न दिए जाने को लेकर हंगामा किया था। किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है।

 जब से गदर: एक प्रेम कथा के दूसरे भाग (Gadar-2) की शूटिंग शुरू हुई है, फिल्म विवादों में ही घिरती जा रही है। पहले जहां फिल्म से शुरूआत में सेट के किराये को लेकर हिमाचल में हंगामा हुआ था वहीं अब कलाकारों ने भी फिल्म निर्माताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ का है। लखनऊ के ला-मार्टिनियर ब्वायज कॉलेज में बुधवार दोपहर Gadar-2 की शूटिंग की तैयारियों के दौरान बवाल हो गया। 


रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म समन्वयक जुबैर ने बताया कि शहर में Gadar-2 की शूटिंग शनिवार से होने जा रही है। इसके लिए स्थानीय कलाकारों को भी लिया गया है। बुधवार को फिल्म में भीड़ दिखाने के लिए कुछ सह-कलाकारों को बुलाया गया था, जिसको लेकर करीब 150 स्थानीय कलाकार वहां पहुंचे थे। जहां निर्देशक अनिल शर्मा के सहयोगियों ने भीड़ को रुपये देने की जगह सिर्फ खाना देने की बात कही।


उन्होंने कहा कि विरोध पर किराया और बढ़ाने की बात पर वह सहमत हुए। मगर काम के बदले दाम ने मिले की बात पर कलाकारों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर फिल्म की टीम ने पुलिस को बुला लिया। साथ ही बिना किसी को रुपये दिए चले गए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कलाकारों को पैसा नहीं दिया गया तो थाने पर लिखित शिकायत की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के भलेड गांव में एक दिसंबर को गदर के पार्ट टू (Gadar-2) की शूटिंग हुई थी। करीब 20 दिन तक पालमपुर के कई स्थानों पर मूवी के सीन फिल्माए गए हैं। शूटिंग की शुरूआत के साथ ही विवाद शुरू हो गया था। भलेड गांव में सेवानिवृत प्रिंसीपल देश राज शर्मा के परिवार ने आरोप लगाया था कि घर में शूटिंग के बाद अब फिल्म मेकर पैसे नहीं दे रहे हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।