PM Modi का ट्विटर अकाउंट हैक, बिटकॉइन को लेकर किए गए ये ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का निजी ट्वीटर अकाउंट रविवार रात को हैक हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी अकाउंट से रविवार देर रात करीब 2.11 बजे और 2.15 बजे बिटकॉइन से जुड़े एक जैसे दो ट्वीट किए गए। इनमें कहा गया कि 'भारत ने अब बिटकॉइन को वैध टेंडर के रूप में स्वीकार कर लिया है। सरकार आधिकारिक रूप से 500 बिटकॉइन खरीदेगी और उसे देश के सभी नागरिकों में बाँटेगी।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी ट्विटर हैंडल से इन ट्वीट को कुछ मिनटों में ही डिलीट कर दिया गया लेकिन सोशल मीडिया में इसका स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के निजी ट्विटर अकाउंट से यह ट्वीट आने के बाद PMO ने रविवार सुबह तड़के 3.18 बजे ट्वीट करके इस मामले पर स्पष्टीकरण दिया। PMO ने लिखा, "पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से कुछ समय के लिए छेड़छाड़ की गई थी। इस मुद्दे को ट्विटर के पास उठाया गया है और अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया। एक थोड़े अंतराल के दौरान अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की गई, इस दौरान किए गए ट्वीट को नजरअंदाज किया जाए।"
The Twitter handle of PM @narendramodi was very briefly compromised. The matter was escalated to Twitter and the account has been immediately secured.
— PMO India (@PMOIndia) December 11, 2021
In the brief period that the account was compromised, any Tweet shared must be ignored.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अकाउंट से इस तरह की छेड़छाड़ के बाद ट्विटर पर भी लोग ख़ूब अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट किया है, "गुड मॉर्निंग मोदी जी, सब चंगा सी?"
Good Morning Modi ji,
— Srinivas BV (@srinivasiyc) December 11, 2021
Sab Changa Si?
SS Credit : @AdityaRajKaul pic.twitter.com/0YLVdzmreq
दुर्गेश तिवारी नामक यूज़र ट्वीट करते हैं, "तस्वीर 1.. क्रिप्टो वालों की मेहनत, तस्वीर 2.. PMO की मुस्तैदी। "
तस्वीर 1...
— Durgesh Tiwari ( दुर्गेश तिवारी ) (@SdDurgesh) December 11, 2021
क्रिप्टो वालों की मेहनत
तस्वीर 2 ...@PMOIndia की मुस्तैदी.#Hackers #hacked pic.twitter.com/67w9PV8fcc
तस्वीर 1...
— Durgesh Tiwari ( दुर्गेश तिवारी ) (@SdDurgesh) December 11, 2021
क्रिप्टो वालों की मेहनत
तस्वीर 2 ...@PMOIndia की मुस्तैदी.#Hackers #hacked pic.twitter.com/67w9PV8fcc
राजनीतिक टिप्पणीकार तहसीन पूनावाला ने ट्वीट करके लिखा कि 'पुष्टि हुई है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था।'
Was the Twitter account of the Hon'ble PM shri #NarendraModi ji hacked? And promise of #Bitcoin !! pic.twitter.com/uz1U2IAJaZ
— Tehseen Poonawalla Official 🇮🇳 (@tehseenp) December 11, 2021
इससे पहले सितंबर 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी व्यक्तिगत वेबसाइट और मोबाइल एप को किसी अज्ञात समूह ने हैक कर लिया था। ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7.3 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं और वो दुनिया के उन शीर्ष राजनेताओं में शामिल हैं जिनके ट्विटर पर इतने अधिक फॉलोअर्स हैं।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।

