MTHL News : PM मोदी कल करेंगे सबसे बड़े समुद्री पुल का उद्घाटन, जानें क्या है खासियत
नई दिल्ली। भारत में समुद्र पर बने अब तक के सबसे लंबे पुल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 12 जनवरी को उद्घाटन करेंगे। यह पुल मुंबई में हैं और कुल 22 किलोमीटर लंबा है। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) का नाम भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। इसे अटल सेतु के नाम से जाना जाएगा। पुल पर छह लेन हैं। इस पुल पर ओपन रोड टोलिंग सिस्टम (ORTS) लागू किया जाएगा, जिससे वाहनों की स्पीड में कमी नहीं आएगी।
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (Mumbai Trans Harbour Link) करीब 22 किलोमीटर लंबा पुल होगा। समुद्र के ऊपर 16.5 किलोमीटर और जमीन पर इसकी लंबाई 5.5 किलोमीटर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक MTHL पर चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड 100 किमी. प्रति घंटे रहेगी। इस समुद्री पुल पर मोटरबाइक, ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टर नहीं चलेंगे। सरकार ने MTHL पर कारों के लिए टोल 250 रुपये तय किया है। सरकार का दावा है कि यह टोल दर अन्य हाईवे की तुलना में कम है।
पुल पर चढ़ने और उतरने की स्पीड होगी कम
बताया जा रहा है कि कार, टैक्सी, हल्के मोटर वाहन, मिनीबस और टू-एक्सल बसों जैसे वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। हालांकि पुल के चढ़ने और उतरने पर गति 40 किमी प्रति घंटे तक सीमित रहेगी। मुंबई पुलिस ने "खतरे, रुकावटों और जनता के लिए असुविधा" को रोकने के लिए भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल पर गति सीमा लगा दी है।
मुंबई से पुणे की यात्रा में भी बचेगा काफी समय
एमटीएचल के निर्माण पर करीब 18,000 करोड़ रुपये का खर्च हुआ। इससे यातायात शुरू होने से मध्य मुंबई के सेवरी से नवी मुंबई के चिरले तक की दूरी 15 से 20 मिनट में पूरी होगी। इससे मुंबई और पुणे के बीच यात्रा आसान होगी और समय भी बचेगा। इससे लोनावला (Lonavla), खंडाला (Khandala) और मुंबई के बीच यात्रा के समय में 90 मिनट तक की कमी आने की उम्मीद है। कार से मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी केवल 20 मिनट में तय की जा सकेगी। अन्यथा इसमें अभी 2 घंटे तक का समय लगता है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।