Indian Navy को मिला पहला P15B गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक, उड़ जाएंगे दुश्मन को होश

P15B Stealth guided missile विध्वंसक को शामिल करने से न केवल Indian Navy की युद्ध तैयारी में वृद्धि होगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के लिए खोज की दिशा में एक बड़ी छलांग होगी।
 | 
P15B Stealth guided missile विध्वंसक को शामिल करने से न केवल भारतीय नौसेना की युद्ध तैयारी में वृद्धि होगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के लिए खोज की दिशा में एक बड़ी छलांग होगी।

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने वीरवार को माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड से पहला निर्देशित प्रक्षेपास्त्र विध्वंसक पी15बी (P15B) प्राप्त कर लिया है। रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि नौसेना ने 28 अक्तूबर 2021 को अपना पहला पी15बी स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक (P15B Stealth guided missile destroyers) प्राप्त किया है। परियोजना 15बी के तहत मझगांव डॉक लिमिटेड (Mazgaon Docks Limited) निर्देशित मिसाइल विध्वसंक युद्धपोतों का निर्माण कर रहा है। 

परियोजना 15बी के चार जहाजों के लिए अनुबंध, जैसा कि विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) श्रेणी के जहाजों के रूप में जाना जाता है, जनवरी 2011 में किया गया था। यह परियोजना पिछले दशक में शुरू किए गए कोलकाता वर्ग (परियोजना 15ए) विध्वंसक का अनुवर्ती है। इस विध्वंसक को भारतीय नौसेना (Indian Navy) के इन-हाउस डिजाइन संगठन, नौसेना डिजाइन निदेशालय ने डिजाइन किया है। जबकि मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई द्वारा निर्मित, चार जहाजों का नामकरण देश के चारों कोनों, जैसे विशाखापत्तनम, मोरमुगाओ, इंफाल और सूरत के प्रमुख शहरों के नाम पर किया गया है।

163 मीटर लंबे युद्धपोत में 7,400 टन का पूर्ण भार विस्थापन और अधिकतम गति 30 समुद्री मील है। परियोजना की कुल स्वदेशी सामग्री लगभग 75 प्रतिशत है। ‘फ्लोट’ और ‘मूव’ श्रेणियों में असंख्य स्वदेशी उपकरणों के अलावा, विध्वंसक को प्रमुख स्वदेशी हथियारों के साथ भी स्थापित किया गया है। इसकी डिलीवरी भारत सरकार और भारतीय नौसेना द्वारा भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्षों के हिस्से के रूप में ‘आत्म निर्भर भारत’ (Aatma Nirbhar Bharat) की ओर दिए जा रहे प्रोत्साहन की पुष्टि है।




कोविड चुनौतियों के बावजूद विध्वंसक को शामिल करना, बड़ी संख्या में हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयासों के लिए एक श्रद्धांजलि है और हिंद महासागर क्षेत्र में देश के समुद्री कौशल को बढ़ाएगा। विध्वंसक युद्धपोत को प्रमुख स्वदेशी हथियारों से लैस किया गया है। इसमें मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें (बीईएल, बेंगलुरु)। ब्रह्मोस सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें (ब्रह्मोस एयरोस्पेस, नई दिल्ली)। स्वदेशी टारपीडो ट्यूब लॉन्चर (लार्सन एंड टुब्रो, मुंबई)। पनडुब्बी रोधी स्वदेशी रॉकेट लॉन्‍चर (लार्सन एंड टुब्रो, मुंबई)। 76 एमएम सुपर रैपिड गन माउंट (भेल, हरिद्वार) आदि हथियार शामिल हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।