मोदी की राजनीतिक नींव को हिलाएगी हिमाचल की जनता : कन्हैया

कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार ने  कहा कि मोदी कहते हैं कि मैं हिमाचल का प्रभारी रहा हूं और मेरी राजनीति की नींव यहीं से शुरू हुई है तो यह भी तय है कि उनकी राजनीतिक नींव को हिलाने का काम भी हिमाचल ही करेगा।

 | 
kanhaiya kumar कन्हैया कुमार कांग्रेस स्टार प्रचारक

फतेहपुर। हिमाचल उपचुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार सोमवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। फतेहपुर में कन्हैया कुमार ने कांग्रेस उम्मीदवार भवानी सिंह के लिए प्रचार किया। इस दौरान कन्हैया कुमार ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कन्हैया ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार की नीतियों से तंग है। केंद्र सरकार देश की संपत्तियों को बेच रही है। इससे देश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी कहते है कि मैं हिमाचल का प्रभारी रहा हूं और मेरी राजनीति की नींव यहीं से शुरू हुई है। तो यह भी तय है कि उनकी इस राजनीतिक नींव को हिलाने का काम भी हिमाचल ही करेगा। मंहगाई आज चरम पर पंहुच चुकी है। गैस सिलेंडर एक हजार का मिल रहा है। पैट्रोल 100 रुपये लीटर से ऊपर पंहुच गया है, लेकिन इन मुद्दों पर बात करने के बजाए सरकार इधर-उधर की बातें करती है। इसे जनता अब जान गई है।


कन्हैया ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर नहीं निकल रहे। वे चाहते हैं सब कुछ वहीं आ जाए, जबकि कांग्रेस ने हिमाचल निर्माण से लेकर विकास तक सब काम किया है। मुख्यमंत्री बोल रहे हैं कि वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांग रहे है और परिवारवाद चल रहा है, जबकि भाजपा इसके खिलाफ है, तो मुख्यमंत्री व भाजपा बताए कि अनुराग ठाकुर भी तो अपने पिता धूमल के नाम पर वोट मांग कर जीते हैं, उसे परिवारवाद नहीं कहते है क्या।


इस मौके पर डलहौजी की विधायक एवं पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि जब धूमल प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। तब भी फतेहपुर की जनता ने जीत कांग्रेस की झोली में डाली तो जय राम फतेहपुर के लिए क्या हैं। उन्होंने कहा कि आज स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया द्वारा करवाए गए विकास कार्य फतेहपुर में मिसाल है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जब से कन्हैया कुमार ने हिमाचल में पांव रखा है भाजपा परेशान हो गई है। भाजपा में खौफ सा हो गया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।