Ram Mandir : हिमाचल में मंत्री समेत तीन कांग्रेस विधायक जप रहे राम नाम की माला, अयोध्या जाने का ऐलान

राम मंदिर उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुद्दे पर कांग्रेस में ही दो फाड़ हो गए हैं। कुछ कांग्रेसी अयोध्या जाने से मना कर रहे हैं तो कुछ गाजे-बाजे के साथ अयोध्या कूच करने तैयारी कर रहे हैं।
 | 
राम मंदिर उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुद्दे पर कांग्रेस में ही दो फाड़ हो गए हैं। कुछ कांग्रेसी अयोध्या जाने से मना कर रहे हैं तो कुछ गाजे-बाजे के साथ अध्योध्या कूच करने तैयारी कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की एक कैबिनेट मंत्री के साथ दो अन्य कांग्रेस विधायक भी इन दिनों राम नाम की जाम कर रहे हैं। इनमें कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक सुधीर शर्मा और चैतन्य शर्मा शामिल हैं।

धर्मशाला। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हो रहा है। इसकी पूरे देश में जोर-शोर के साथ तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच देश की राजनीति भी दो धड़ों में बंट गई है। राम मंदिर उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह मामले में खूब सियासत भी हो रही है। रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार कर कांग्रेस निशाने पर आ गई है। 

राम मंदिर उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुद्दे पर कांग्रेस में ही दो फाड़ हो गए हैं। कुछ कांग्रेसी अयोध्या जाने से मना कर रहे हैं तो कुछ गाजे-बाजे के साथ अयोध्या कूच करने की तैयारी कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के एक कैबिनेट मंत्री के साथ दो अन्य कांग्रेस विधायक भी इन दिनों राम नाम की माला का जाप कर रहे हैं। इनमें कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक सुधीर शर्मा और चैतन्य शर्मा शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी के फैसले को दरकिनार कर दिया है। उन्हें राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए न्यौता मिला है। और उन्होंने अयोध्या जाने का ऐलान भी कर दिया है। विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने कहा है कि वे 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगे। उन्होंने न्योता देने के लिए आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद को धन्यवाद भी दिया है। 

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि मंदिर में जाना कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। ये उनका निजी मामला है। उन्होंने कहा कि भगवान राम में उनकी आस्था है, इसलिए वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अयोध्या अवश्य जाएंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर जाना उनकी व्यक्तिगत आस्था का विषय है। पार्टी से इसका कोई सरोकार नहीं है। बता दें कि विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं। वे कांग्रेस की सांसद भी हैं।


र्मशाला के विधायक बोले... मैं तो जरूर अयोध्या जाऊंगा

धर्मशाला से कांग्रेस विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा ने भी पार्टी लीक से हटकर बयान दिया है। रविवार को धर्मशाला में उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि करीब साढे़ 500 वर्षों के बाद आज यह ऐतिहासिक दिन आया है। इस पर न तो कोई राजनीति होनी चाहिए न ही टीका टिप्पणी। सुधीर ने कहा जिसको अयोध्या नहीं जाना है वह न जाए, चुप रहे। और जो जाना चाहता है, वह जाए, उस पर कोई रोक नहीं है। चाहे कोई राजनीतिक पार्टी कोई भी निर्णय ले। कांग्रेस विधायक ने कहा कि अगर मुझे निमंत्रण मिलता है तो मैं जरूर जाऊंगा। 

गगरेट के विधायक अयोध्या के लिए चलाएंगे फ्री बस

ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक चैतन्य शर्मा भी राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बैठकें कर 22 जनवरी को विशेष धार्मिक कार्यक्रम रखा है। इस दौरान उन्होंने गगरेट क्षेत्र के 14 मंदिरों में हवन-यज्ञ करवाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि वह अध्योया के लिए फ्री बस सेवा शुरू करेंगे। इसके लिए यात्रियों का पंजीकरण भी किया जाएगा। हालांकि उन्होंने बस सेवा 22 फरवरी से शुरू करने का ऐलान किया है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।