राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा का बदला नाम, INDIA के नेताओं को भी मिलेगा न्योता

कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलने जा रही भारत न्याय यात्रा का नाम बदल दिया है। अब इसे भारत जोड़ो न्याय यात्रा कहा जाएगा।

 | 
Bharat Jodo Yatra in Himachal  कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के हिमाचल प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मानसर में प्रवेश पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्यों और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भव्य स्वागत किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलने जा रही भारत न्याय यात्रा का नाम बदल दिया है। अब इसे भारत जोड़ो न्याय यात्रा कहा जाएगा। वीरवार को हुई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लोग खूब जुड़े थे। इसलिए हम नई यात्रा में भी भारत जोड़ो नाम शामिल कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः-संजय कुंडू को डीजीपी के पद से हटाने के हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम रोक

जयराम रमेश ने इस दौरान भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूटमैप भी पेश किया। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हिंसा से प्रभावित मणिपुर की राजधानी इंफाल से 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे होगी। इस मार्च का कुल रूट 6700 किलोमीटर लंबा होगा। उन्होंने कहा कि यह 66 दिनों का सफर होगा और डेली दो बार राहुल गांधी का भाषण होगा। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में मुख्य संसदीय सचिवों को नहीं मिलेंगी मंत्रियों की तरह सुविधाएं

आज की मीटिंग के बाद रूट में एक बदलाव यह हुआ कि इसे अरुणाचल प्रदेश भी ले जाया जाएगा। जयराम रमेश ने कहा कि हमारी चर्चा में यह बात हुई कि अरुणाचल प्रदेश को भी शामिल किया जाए, जो हमारे दिमाग में हमेशा से था। अरुणाचल समेत 15 राज्यों से यह यात्रा गुजरेगी। दरअसल शुरुआती दौर में कांग्रेस ने यात्रा की प्लानिंग अरुणाचल के पासीघाट से गुजरात के पोरबंदर तक के लिए की थी। 

यह भी पढ़ेंः-Chamba News : चम्बा के सलूणी में आग की भेंट चढ़े दो मकान, 20 मवेशी जिंदा जले

फिर मणिपुर में हिंसा को देखते हुए कांग्रेस ने प्लान बदला और मणिपुर से मुंबई तक मार्च का फैसला लिया गया। हालांकि भाजपा के एक नेता ने सवाल उठाया था कि क्या चीन को खुश करने के लिए कांग्रेस ने अरुणाचल को छोड़ा है। इस यात्रा के तहत सबसे लंबा 1000 किलोमीटर का रास्ता यूपी में तय किया जाएगा। इस राज्य से कांग्रेस का महज एक ही सांसद है। 

यह भी पढ़ेंः-IAF Agniveer 2024 : वायुसेना में निकली अग्निवीर भर्ती, आर्ट्स वालों को भी मौका


ऐसे में उसकी यहां मेहनत कितना असर दिखाएगी, यह देखने वाली बात होगी। पश्चिम बंगाल के 7 जिलों में 523 किलोमीटर का सफऱ रहेगा, जो 5 दिनों तक चलेगा। जयराम रमेश ने कहा कि इस यात्रा में विपक्षी गठबंधन INDIA के सभी नेताओं को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्च के तहत 15 राज्यों के कुल 110 जिलों को कवर किया जाएगा। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।