पिता केडी सुल्तानपुरी शिमला संसदीय सीट से लगातार जीते थे छह चुनाव, अब कांग्रेस ने बेटे विनोद को दिया टिकट

कांग्रेस ने शिमला संसदीय सीट से विधायक विनोद सुल्तानपुरी को चुनावी मैदान में उतारा है। विनोद के पिता दिवंगत केडी सुल्तानपुरी के नाम शिमला लोकसभा सीट से लगातार छह बार कांग्रेस का सांसद बनने का रिकॉर्ड है।

 | 
42 वर्षीय विनोद सुल्तानपुरी शिमला संसदीय क्षेत्र के सोलन जिला के कसौली विधासनसभा सीट से विधायक हैं। वह पहली बार ही चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के सुरेश कश्यप से होगा। विनोद सुल्तानपुरी के पिता दिवंगत केडी सुल्तानपुरी के नाम शिमला लोकसभा सीट से लगातार छह बार कांग्रेस का सांसद बनने का रिकॉर्ड है। ऐसे में कांग्रेस ने विनोद सुल्तानपुरी को टिकट देकर शिमला लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबले को बेहद रोचक बना दिया है।

Himachal Congress Candidate List : लंबे मंथन के बाद कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों से अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस हाईकमान ने सबको चौंकाते हुए हिमाचल प्रदेश के दो सिटिंग विधायकों को प्रत्याशी बनाया है। इनमें एक कैबिनेट मंत्री हैं तो दूसरे सिटिंग एमएलए हैं। मंडी लोकसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि शिमला सीट से विधायक विनोद सुल्तानपुरी को चुनावी मैदान में उतारा है। 

यह भी पढ़ें ः-कांग्रेस ने मंडी से विक्रमादित्य सिंह को बनाया प्रत्याशी, कंगना रनौत से होगा मुकाबला


42 वर्षीय विनोद सुल्तानपुरी शिमला संसदीय क्षेत्र के सोलन जिला के कसौली विधासनसभा सीट से विधायक हैं। वह पहली बार ही चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के सुरेश कश्यप से होगा। विनोद सुल्तानपुरी के पिता दिवंगत केडी सुल्तानपुरी के नाम शिमला लोकसभा सीट से लगातार छह बार कांग्रेस का सांसद बनने का रिकॉर्ड है। ऐसे में कांग्रेस ने विनोद सुल्तानपुरी को टिकट देकर शिमला लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबले को बेहद रोचक बना दिया है। 

यह भी पढ़ें ः-विधायकों को टिकट देकर कांग्रेस ने हिमाचल में क्या संदेश दिया, अब है बड़ी चुनौती ?


शिमला आरक्षित लोकसभा सीट पर लंबे समय तक कांग्रेस का दबदबा रहा है। ज्यादातर यहां से कांग्रेस जीतती रही है। पिछले 10 वर्षों से यह सीट भाजपा के कब्जे में है। कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार घोषित बिनोद सुल्तानपुरी के पिता स्वर्गीय केडी सुल्तानपुरी ने इस लोकसभा सीट पर ऐसा दुर्ग बनाया, जिसे उनके चुनाव मैदान में रहते कोई भेद नहीं पाया। वह लगातार छह बार यहां से विजयी रहे। उनके लगातार जीत के रिकार्ड को कोई नहीं तोड़ पाया है। 


केडी सुल्तानपुरी के चुनाव मैदान से हट जाने के बाद ही भाजपा शिमला संसदीय सीट पर अपना झंडा लहरा पाई। केडी सुल्तानपुरी 1980, 1984, 1989, 1991, 1996 और 1998 में यहां से विजयी हुए थे। लगातार छह लोकसभा चुनाव जीतने वाली कांग्रेस 13वीं लोकसभा के चुनाव में इस दुर्ग को बचा नहीं पाई। वर्ष 1999 में केडी सुल्तानपुरी ने चुनाव नहीं लड़ा। उस दौरान हिमाचल विकास कांग्रेस के सिपाही धनीराम शांडिल ने कांग्रेस के इस दुर्ग को भेदा था।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।