Lok Sabha Election : कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह और आनंद शर्मा ने दाखिल किए नामांकन

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा और मंडी संसदीय सीटों से कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह और कांगड़ा से आनंद शर्मा ने वीरवार को अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
 | 
हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा और मंडी संसदीय सीटों से कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह और कांगड़ा से आनंद शर्मा ने वीरवार को अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। विक्रमादित्य के नामांकन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ,पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा और मंडी संसदीय सीटों से कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह और कांगड़ा से आनंद शर्मा ने वीरवार को अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। विक्रमादित्य के नामांकन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ,पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में राजीव शुक्ला ने दावा किया कि विक्रमादित्य सिंह दो लाख के ज्यादा अंतर से जीतेंगे।

यह भी पढ़ें ः- पहले उपप्रधान, मेयर और अब विधायकी का चुनाव...जानें कौन हैं कांग्रेस प्रत्याशी देविंद्र जग्गी


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा का असली चेहरा जान चुकी है। सरकार गिराने का प्रयास किया था, अब उसका जबाव मिलेगा। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी का जिस प्रकार से आपदा प्रभावित स्थिति में रोल रहा है। 15 महीने का कार्यकाल, जिसमें आम जनता से जुड़े मुद्दे पर काम किया गया। इन तमाम मुद्दों को हम जनता की अदालत में रखेंगे। कांगड़ा-चम्बा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने धर्मशाला में के नामांकन भरा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें ः-Dharamshala By Election : कांग्रेस की तलाश खत्म, धर्मशाला से पूर्व मेयर देविंद्र जग्गी पर खेला दांव

4 जून को बॉक्स ऑफिस पर पिटेगी जयराम स्क्रिप्टेड फिल्म

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मोहतरमा (कंगना) ने आज तक एक शब्द मंडी के लिए अपने विजन को लेकर नहीं कहा। हम विकास के मुद्दों पर लड़ाई लड़ेंगे। हम विकास की राजनीति करते हैं, वे मनोरंजन की राजनीति करते है। इसके निर्देशक जयराम ठाकुर हैं। जयराम स्क्रिप्टेड भाजपा की इस फिल्म का 4 जून को बॉक्स ऑफिस पर पिट जाना तय है। कहा कि हम सिर्फ मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। संसदीय क्षेत्र में सीएसडी कैंटीन, डिपो, सेना अकादमी, भुभु जोत टनल, जलोड़ी जोत टनल बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। 

Tags

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।