वीरेंद्र कंवर ने सैली से महादेव मंदिर लिंक रोड का किया भूमिपूजन

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रविवार को सैली से महादेव मंदिर बाया जीपीएस लोबोवाल लिंक रोड़ के निर्माण का विधिवत रूप से भूमिपूजन किया।
 | 
 ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रविवार को सैली से महादेव मंदिर बाया जीपीएस लोबोवाल लिंक रोड़ के निर्माण का विधिवत रूप से भूमिपूजन किया। इसके अलावा ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बनौडे़ महादेव मंदिर के समीप लगभग 25 लाख रुपये से बनने वाली पंचवटी तथा चताड़ा में निर्मित होने वाले दो काज-वे का भी शिलान्यास किया।

ऊना। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रविवार को सैली से महादेव मंदिर बाया जीपीएस लोबोवाल लिंक रोड़ के निर्माण का विधिवत रूप से भूमिपूजन किया। इसके अलावा ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बनौडे़ महादेव मंदिर के समीप लगभग 25 लाख रुपये से बनने वाली पंचवटी तथा चताड़ा में निर्मित होने वाले दो काज-वे का भी शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में एक और SIT, विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडे लगाने के मामले की करेगी जांच

 
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पूरे कुटलैहड़ विधानसभा में एक समान विकास हुआ है। चताड़ा पंचायत में अनेंकों विकासात्मक कार्यों पर 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें प्रदेश सरकार के गत साढे़ 4 वर्षों में पंचायती राज विभाग द्वारा लगभग 2 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्य किए गए। कंवर ने कहा कि 10.38 करोड़ की राशि व्यय करके बोहरू-सलांगड़ी सड़क बनाई जा रही है, जिसका कार्य अंतिम चरण में है।

यह भी पढ़ेंः-चम्बाः लूणा में सुबह-सुबह गिरी बोलेरो गाड़ी, नूरपुर निवासी चालक की मौत

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि रावमापा चताड़ा में 8 लाख रूपये से खेल मैदान बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 15.70 लाख रूपये से उप स्वास्थ्य केंद्र चताड़ा के भवन का निर्माण किया गया। इस अवसर पर लोगों ने प्राईमारी स्कूल खड्ड चताड़ा की चार दीवारी बनाने की मांग की। जिस पर ग्रामीण विकास मंत्री ने कार्य का एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए ताकि चारदीवारी के लिए राशि उपलब्ध करवाई जा सके।

यह भी पढ़ेंः-पंजाब में 'आप' की सरकार बनी, हिमाचल में खालिस्तानी गतिविधियां प्रखर हो गईंः कांग्रेस

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडलाध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरम सिंह, प्रधान चताड़ा नीलम ठाकुर, उप प्रधान मास्टर ज्ञानदास, बीजेपी उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह, बूथ प्रधान हंसराज, एक्सिन पीडब्ल्यूडी शशि पाल, बीडीओ रमनबीर चैहान, अमृत लाल भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः-विधानसभा गेट पर खालिस्तानी झंडे, 'आप' बोली- भाजपा सरकार पूरी तरह फेल

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।