एनजीजी पाॅवर टैक में भरें जाएंगे हेल्पर के 15 पद

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 24 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित होगा।   हेल्पर के पदों हेतू शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं निर्धारित की गई है। 
 | 
Jobs

ऊना ।  मैसर्ज़ एनजीजी पाॅवर टैक इंडिया प्राईवेट लिमिटेड झोला माजरा द्वारा हेल्पर के 15 पद पुरूष वर्ग में भरें जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 24 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित होगा।  अनीता गौतम ने बताया कि हेल्पर के पदों हेतू शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं निर्धारित की गई है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी की आयु 22 से 35 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 10 हज़ार 500 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7018466008 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।