Himachal Politics: सीएम सुक्खू का BJP पर निशाना, बोले, OPS रोकने के लिए सरकार गिराने की कोशिश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा, "भाजपा 'काम रोको' पार्टी बन चुकी है। राजस्थान में सरकार बनते ही OPS रोक दी। हिमाचल में OPS रोकने के लिए सरकार गिराने की कोशिश की। अब माताओं-बहनों को आर्थिक मदद रोकने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।
 | 
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा, "भाजपा 'काम रोको' पार्टी बन चुकी है। राजस्थान में सरकार बनते ही OPS रोक दी। हिमाचल में OPS रोकने के लिए सरकार गिराने की कोशिश की। अब माताओं-बहनों को आर्थिक मदद रोकने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। पैसा फेंको, सरकार गिराओ, काम रोको की संस्कृति हिमाचल में नहीं चलेगी।"

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद अब सियासत गरमाने लगी है। हिमाचल प्रदेश में सबसे आखिरी यानी सातवें चरण में लोकसभा के चुनाव होने हैं। हिमाचल की चार लोकसभा सीट के साथ ही छह विधानसभा क्षेत्र में भी एक जून को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी। इसी बीच हिमाचल प्रदेश में सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता आमने-सामने हैं। सियासी वार-पलटवार शुरू हो गया है। अब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विपक्षी दल भाजपा पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ेंः-अयोग्य करार विधायकों को सुप्रीम झटका, कोर्ट का स्पीकर के फैसले पर रोक लगाने से इनकार


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा, "भाजपा 'काम रोको' पार्टी बन चुकी है। राजस्थान में सरकार बनते ही OPS रोक दी। हिमाचल में OPS रोकने के लिए सरकार गिराने की कोशिश की। अब माताओं-बहनों को आर्थिक मदद रोकने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। पैसा फेंको, सरकार गिराओ, काम रोको की संस्कृति हिमाचल में नहीं चलेगी।"

सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरी है और उनकी आकांक्षाओं के मुताबिक योजनाओं और कार्यक्रमों को तैयार किया जा रहा है। राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और साल 2032 तक इसे देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी ने जनता से जो वायदे किए थे, प्रदेश सरकार उन्हें पूरा करने के लिए काम कर रही है।

कांग्रेस अपना हर वादा कर रही पूरा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य सभी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के अलावा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। सरकार आय के अतिरिक्त संसाधन जुटाने और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के साधन सृजित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ेंः-Landslide In Manali : मनाली में आधी रात को तबाही, अढ़ाई मंजिला मकान ध्वस्त, चली गईं 19 जानें


एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना शुरू की है, जिसके तहत हमारी माताओं-बहनों को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। हमारी सरकार महिलाओं के हित में कार्य करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अपने वायदे के मुताबिक, प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस का तोहफा दिया है। अब तक 1.15 लाख कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना को चुना है।  

हमारी सरकार आधी आबादी की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है। महिलाओं को पुलिस भर्ती में 30% का आरक्षण सशक्त महिला-समृद्ध हिमाचल के हमारे संकल्प की सिद्धि के मार्ग को प्रशस्त करता है।
 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।