सुधीर शर्मा ने सीएम सुक्खू पर कसा तंज, ‘कंगना’ बाहर की है और ‘सिंघवी’ नदौण से था

इसी बीच सुधीर शर्मा ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी और अभिनेत्री कंगना रनौत के बहाने फिर सीएम सुक्खू पर निशाना साधा है। सुधीर शर्मा ने सोमवार को फेसबुक पर लिखा, ‘कंगना’ बाहर की है और ‘सिंघवी’ नदौण से था'। इस पोस्ट को राज्यसभा चुनाव के अलावा, लोकसभा चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है।
 | 
कांग्रेस से भाजपा में आए सुधीर शर्मा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तंज कसा है। धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने कंगना रनौत के बहाने सीएम पर तीखा हमला बोला है। बता दें कि कांग्रेस छोड़ने के बाद सुधीर शर्मा (Sudhir Sharma) लगातार सीएम सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) पर सोशल मीडिया के जरिये निशाना साध रहे हैं।   इसी बीच सुधीर शर्मा ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी और अभिनेत्री कंगना रनौत के बहाने फिर सीएम सुक्खू पर निशाना साधा है।

कांग्रेस से भाजपा में आए सुधीर शर्मा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तंज कसा है। धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने कंगना रनौत के बहाने सीएम पर तीखा हमला बोला है। बता दें कि कांग्रेस छोड़ने के बाद सुधीर शर्मा (Sudhir Sharma) लगातार सीएम सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) पर सोशल मीडिया के जरिये निशाना साध रहे हैं। 

इसी बीच सुधीर शर्मा ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी और अभिनेत्री कंगना रनौत के बहाने फिर सीएम सुक्खू पर निशाना साधा है। दरअसल, कंगना रनौत को मंडी संसदीय क्षेत्र से उतारे जाने पर कांग्रेस पार्टी बाहरी होने के आरोप लगा रही है। कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यहां तक कहा था कि क्या लोग अपने काम करवाने के लिए मुंबई जाएंगे। ऐसे में सुधीर शर्मा ने कंगना रनौत के जरिये अभिषेक मनु सिंघवी का नाम लेकर निशाना साधा है।


सुधीर शर्मा ने सोमवार को फेसबुक पर लिखा, ‘कंगना’ बाहर की है और ‘सिंघवी’ नदौण से था'। इस पोस्ट को राज्यसभा चुनाव के अलावा, लोकसभा चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है। गौरतलब है कि हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने प्रसिद्ध अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को उतारा था। कांग्रेस का एक धड़ा उनके नाम पर पहले ही सहमत नहीं था और चाहता था कि कोई हिमाचली ही राज्यसभा का चुनाव लड़े।


ऐसे में सुधीर शर्मा सहित कांग्रेस के कुल छह विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी। भाजपा के हर्ष महाजन और कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को 34-34 वोट मिले थे। फिर पर्ची के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को जीत हो गई थी। क्रॉस वोटिंग और पार्टी लाइन से बाहर जाने पर इन सभी छह विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। बाद में सभी भाजपा में शामिल हो गए थे।  

सुधीर शर्मा ने अब सीएम पर निशाना साधा है। उन्होंने सीएम पर तंज कसा है। बता दें कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के रहने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने अभिषेक मनु सिंघवी को सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पड़ोसी करार देते हुए निशाना साधा है। बता दें कि सुधीर शर्मा को भाजपा ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है। वह यहां से पहले 2022 के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर जीते थे। सुधीर शर्मा चार बार विधायक रह चुके हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।