सीएम सुक्खू को सुधीर शर्मा ने भेजा पांच करोड़ की मानहानि का नोटिस, 15-15 करोड़ में बिकने का किया था दावा

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के बागी विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पांच रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मानहानि का पांच पेज वाला ये नोटिस सुधीर शर्मा के वकील की ओर से भेजा गया है।
 | 
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के बागी विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पांच रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मानहानि का पांच पेज वाला ये नोटिस सुधीर शर्मा के वकील की ओर से भेजा गया है। कांग्रेस के बागी और भाजपा से धर्मशाला विधानसभा के उपचुनाव के प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। 

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के बागी विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पांच रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मानहानि का पांच पेज वाला ये नोटिस सुधीर शर्मा के वकील की ओर से भेजा गया है। कांग्रेस के बागी और भाजपा से धर्मशाला विधानसभा के उपचुनाव के प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। 

आपको बता दें कि चार अप्रैल को ऊना जिला के कुटलैहड़ में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा था कि कांग्रेस के छह बागियों के साथ निर्दलीय विधायक 15-15 करोड़ रुपये में बिके। उन्होंने दावा किया था कि इसके उनके पास सबूत भी हैं। सुधीर शर्मा सीएम के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि अगर मुख्यमंत्री के पास सबूत हैं तो उन्हें जनता के सामने रखें। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी धन की फिजूलखर्ची का भी जिक्र किया है।

नोटिस के मुताबिक सीएम सुक्खू ने अपने भाषणों में बार-बार सुधीर शर्मा पर कीचड़ उछाला है। कई अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे उनकी मानहानि हुई है। सीएम ने सुधीर शर्मा पर कई झूठे आरोप और गलत टिप्पणियां की हैं। मुख्यमंत्री के बयान बकायदा अखबार और टीवी चैनलों से लेकर सोशल मीडिया तक में प्रकाशित और प्रसारित हुए हैं। इससे सुधीर शर्मा की छवि, प्रतिष्ठा और मान की हानि हुई है। इसकी भरपाई के लिए मुख्यमंत्री को 5 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है।


नोटिस में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू पर अपने बयानों के जरिये सुधीर शर्मा को जानबूझकर बदनाम करने, बार-बार कीचड़ उछालने, अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। नोटिस के मुताबिक मुख्यमंत्री का ये आरोप झूठा, निराधार और अपमानजनक है। इस बयान का वीडियो जगह-जगह प्रसारित हुआ, जिससे सुधीर शर्मा की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है। इस तरह के बयान उन्हें बदनाम करने के लिए दिए जा रहे हैं।


वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सुधीर शर्मा ने कहा कि सीएम सुक्खू का बयान कि सारे के सारे विधायक 15-15 करोड़ में बिक गए। ये बयान अपने आप में हास्यस्पद है। पहली बात तो मैं यह कहना चाहूंगा कि मैंने आज ही उनको मानहानि का नोटिस दिया है। मानहानि का दावा किया। दूसरा वो कह रहे हैं कि उनके पास सबूत हैं तो सबूतों को उनको जनता के सामने रख देना चाहिए। मंच से कुछ भी कह देना.... वहां विधायक को कह दिया कि भुट्टो को कुट्टो। ऐसी बात व्यक्ति बौखलाहट में करता है।

वहीं, उन्होंने सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने पूछा है कि हमीरपुर में जो कैप्टिव माइनिंग का क्रशर है वो किसका है। और दुबई गए इनवेस्टर मीट के लिए, लेकिन वहां इनवेस्टर मीट हुई नहीं। सरकारी खर्च पर आप किसी के निजी कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। उसमें किसका पैसा खर्च हुआ। वहीं उन्होंने मेडिकल डिवाइस पार्क को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए केंद्र से मिले 100 करोड़ रुपये को क्यों वापिस किया जा रहा है। इसके अलावा भी उन्होंने तमाम तरह के सवाल खड़े किए हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।