सीएम सुक्खू बोले- भाजपा कर रही लोकतंत्र की हत्या, जन बल से धन बल की शक्ति को हराएंगे

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्षी दल (भाजपा) लोकतंत्र की हत्या करने के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। जन बल से धन बल की शक्ति को हराएंगे।
 | 
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विपक्षी दल (भाजपा) लोकतंत्र की हत्या करने के प्रयास कर रही है। मगर विपक्षी दल के लोकतंत्र की हत्या करने के ये प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जन बल से धन बल की शक्ति को हराएंगे। सत्य सदैव जीतता है और प्रदेश के जन-जन के आर्शीवाद से हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को साकार करेंगे। 

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विपक्षी दल (भाजपा) लोकतंत्र की हत्या करने के प्रयास कर रही है। मगर विपक्षी दल के लोकतंत्र की हत्या करने के ये प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जन बल से धन बल की शक्ति को हराएंगे। सत्य सदैव जीतता है और प्रदेश के जन-जन के आर्शीवाद से हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को साकार करेंगे। 

यह भी पढ़ें ः-Chamba To China : चम्बा से मेपल की लकड़ी तस्करी के तार चीन से जुड़े, जानें क्या है पेड़ की धार्मिक महत्ता

मुख्यमंत्री ने सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में आयोजित जातर मेला में उपस्थित देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में कांग्रेस की टिकट पर चुन कर आए छह विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में न केवल क्रॉस वोटिंग की बल्कि जनकल्याण के लिए प्रस्तुत बजट को पारित करने से दूरी भी बनाई। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि धन बल को जन बल से हराएं और लोकसभा चुनावों में असत्य की राह पर चलने वालों को सबक सिखाएं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विपक्षी दल (भाजपा) लोकतंत्र की हत्या करने के प्रयास कर रही है। मगर विपक्षी दल के लोकतंत्र की हत्या करने के ये प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जन बल से धन बल की शक्ति को हराएंगे। सत्य सदैव जीतता है और प्रदेश के जन-जन के आर्शीवाद से हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को साकार करेंगे। 

उन्होंने कहा कि वह साधारण परिवार से प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे है और प्रदेशवासियों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। राज्य सरकार के प्रथम दो बजट प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण को समर्पित हैं। प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से जन कल्याण की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के 15 महीनों में लोगों से किए गए वायदे के अनुरूप पांच गारंटियों पूरी की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के वित्तीय प्रबंधन से अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत सुधार हुआ है।

यह भी पढ़ें ः-सुधीर शर्मा का कांग्रेस पर बड़ा आरोप; बोले, पार्टी नेता ने कुछ ताकतों को दी मेरी सुपारी


मुख्यमंत्री ने तदोपरांत अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। उन्होंने 8.09 करोड़ रुपये की लागत से शालाघाट-कोठी-कोलका-चमयावल मार्ग को चौड़ा करने एवं पक्का करने, 6.38 करोड़ रुपये से पिपलूघाट-सरयांज मार्ग के स्तरोन्यन, 11.05 करोड़ रुपये की लागत से अर्की से शालाघाट तक सम्पर्क मार्ग के स्तरोन्यन, 8.09 करोड़ रुपये की लागत से अर्की-खरड़हट्टी मार्ग के स्तरोन्यन कार्य, 17.40 करोड़ रुपये की लागत से गलोग-टुकाना (जोखाघाटी) मार्ग के स्तरोन्यन कार्य तथा 10.42 करोड़ रुपये की लागत से कराड़ाघाट से बांवा मार्ग के स्तरोन्यन कार्य की आधारशिला रखी।

यह भी पढ़ें ः-चम्बा-चुवाड़ी सुरंग का जल्द शुरू होगा निर्माण, 1500 करोड़ होंगे खर्च


सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 2.11 करोड़ रुपये की लागत से वैटनरी मोड़-कोटला नुम्हाला-शिवनगर मार्ग का शिलान्यास किया। सरली में 7.94 करोड़ रुपए की लागत से 33 के.वी. विद्युत उप केन्द्र की आधारशिला रखी और 14.56 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के भवन का भूमि पूजन किया। उन्होंने 6.89 करोड़ रुपये की दाड़लाघाट में जलापूर्ति योजना के पुराने वितरण नेटवर्क के पुनरुद्धार कार्य तथा अर्की शहर की शेष बस्तियों के लिए 2.90 करोड़ रुपये की निर्मित होने वाली मल निकासी योजना की आधारशिला रखी।

यह भी पढ़ें ः-हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने ग्रुप इंस्ट्रक्टर की भर्ती के लिए मांगे आवेदन, यह रही पूरी डिटेल

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विपक्षी दल (भाजपा) लोकतंत्र की हत्या करने के प्रयास कर रही है। मगर विपक्षी दल के लोकतंत्र की हत्या करने के ये प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जन बल से धन बल की शक्ति को हराएंगे। सत्य सदैव जीतता है और प्रदेश के जन-जन के आर्शीवाद से हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को साकार करेंगे। 


सीएम सुक्खू ने कन्धर-समत्याड़ी मार्ग पर 3.28 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित समत्याड़ी पुल जनता को समर्पित किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्धन में 1.29 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने अर्की में मिनी सचिवालय निर्मित करने तथा दाड़लाघाट में विभिन्न कार्यालयों के लिए एक संयुक्त कार्यालय निर्मित करने की घोषणा की। उन्होंने मांगू में 33 के.वी विद्युत उप केन्द्र निर्मित करने की घोषणा की। इससे क्षेत्र की लगभग 10 पंचायतों में कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी। उन्होंने दिग्गल में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में स्तरोन्तन करने की घोषणा भी की।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।