Sirmour : पांवटा में नाबालिग से दुराचार करने पर पुलिस ने तीन आरोपित किए गिरफ्तार

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में नाबालिगों के साथ होने वाले अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला सूबे के सिरमौर जिले से रिपोर्ट किया गया है। यहां स्थित पांवटा साहिब उपमंडल में एक नाबालिग से दुराचार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पांवटा साहिब में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुराचार और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें ः सिरमौर में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, नेशनल हाईवे के निर्माण में जुटे 2 इंजीनियरों की मौत
बताया जा रहा है कि एक आरोपित शिलाई और दो अन्य पांवटा साहिब इलाके के रहने वाले हैं। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी मिली है की पीडि़ता किसी निजी कंपनी में काम करती है। आरोप है कि 2 नवंबर को एक आरोपित कंपनी से घर जाते वक्त नाबालिग को बरगला कर अपने साथ ले गया। जहां उससे दुराचार किया, फिर 4 नबंवर को कंपनी से घर जाते वक्त आरोपित दूसरे युवक के घर ले गया। उसने भागने के भी प्रयास किए, इस बीच आरोपितों ने उससे दुराचार को अंजाम दिया। पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।