सीएम सुक्खू बोले - हिमाचल में नहीं होगी 2,600 गेस्ट टीचरों की भर्ती

सीएम सुक्खू ने यह स्पष्ट किया कि गेस्ट टीचर भर्ती अस्थायी है और गेस्ट टीचरों को पीरियड के अनुसार घंटे के आधार पर भुगतान किया जाएगा। उनकी मासिक या वार्षिक आधार पर कोई स्थायी भर्ती नहीं होगी।

 | 
हिमाचल प्रदेश में गेस्ट टीचर भर्ती प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लग गई है। प्रदेश में स्कूलों-कॉलेजों में पीरियड आधारित 2,600 गेस्ट टीचरों की भर्ती की घोषणा करने वाली सुक्खू सरकार ने अब इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को गेस्ट टीचर भर्ती के क्रियान्वयन पर आगामी आदेशों तक रोक लगाने की बात कही है।   शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने कहा कि इस भर्ती नीति को गहन विचार-विमर्श के बाद लागू किया जाएगा। इसे अमलीजामा पहनाने से पहले शिक्षा मंत्री के साथ भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि गेस्ट टीचर भर्ती अस्थायी है। और गेस्ट टीचरों को पीरियड के अनुसार घंटे के आधार पर भुगतान किया जाएगा। उनकी मासिक या वार्षिक आधार पर कोई स्थायी भर्ती नहीं होगी।  Himachal Pradesh Guest Teacher Recruitment Policy  Sukhdev Singh Sukhu Guest Teacher  Temporary Recruitment Period-based Payment Education Policy Merit-based Selection Teacher Transfers Quality Education Education Minister Rohit Thakur State Government Decision Opposition Criticism Educational Reforms Temporary Teacher Services Periodic Basis Salary Teaching Staff Availability State Education Ranking Government Education Initiatives Policy Implementation Teaching Merit Criteria

शिमला। हिमाचल प्रदेश में गेस्ट टीचर भर्ती प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लग गई है। प्रदेश में स्कूलों-कॉलेजों में पीरियड आधारित 2,600 गेस्ट टीचरों की भर्ती की घोषणा करने वाली सुक्खू सरकार ने अब इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को गेस्ट टीचर भर्ती के क्रियान्वयन पर आगामी आदेशों तक रोक लगाने की बात कही है।

यह भी पढ़ेंः-HP पटवारी भर्ती अधिसूचना 2024: पात्रता, शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवेदन, जानें ताजा अपडेट


शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने कहा कि इस भर्ती नीति को गहन विचार-विमर्श के बाद लागू किया जाएगा। इसे अमलीजामा पहनाने से पहले शिक्षा मंत्री के साथ भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि गेस्ट टीचर भर्ती अस्थायी है। और गेस्ट टीचरों को पीरियड के अनुसार घंटे के आधार पर भुगतान किया जाएगा। उनकी मासिक या वार्षिक आधार पर कोई स्थायी भर्ती नहीं होगी।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में आयुष विभाग में निकली बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 900 से ज्यादा पद

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इन शिक्षकों को भर्ती करने का निर्णय लिया है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में हिमाचल 18वें स्थान पर खिसक गया है। इसके पीछे शिक्षकों के तबादले मूलभूत कारण हैं। इन तबादलों के कारण कई-कई दिन शिक्षक स्कूल और कॉलेजों में उपलब्ध नहीं होते हैं। गेस्ट टीचर भर्ती नीति में यह प्रावधान किया गया है कि इस अवधि में उस स्कूल के प्रधानाचार्य व क्षेत्र के अधिकारी को यह अधिकार मिलेगा कि वे अपने स्कूल-कॉलेज में मेरिट आधार पर योग्य गेस्ट टीचर की वहां भर्ती करें।

यह भी पढ़ेंः-Railway Job: 10वीं पास वालों के लिए रेलवे में निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा दिए मिलेगी नौकरी


सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि गेस्ट टीचर मामले में भ्रम फैलाया जा रहा है। सरकार ने यह निर्णय विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के दृष्टिगत लिया है। गेस्ट टीचर की सेवाएं केवल अध्यापक के तबादला होने या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों में ही ली जाएंगी। गेस्ट टीचर चयन के लिए मेरिट को विशेष अधिमान दिया गया है। विपक्ष युवाओं को केवल गुमराह कर रही है और केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए इस निर्णय की निंदा कर रही है।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Weather : हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, होगी बारिश और बर्फबारी

सुक्खू कैबिनेट ने लगाई थी गेस्ट टीचर भर्ती पर मोहर

मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में बीते 12 जनवरी को आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पीरियड आधारित गेस्ट टीचरों के 2,600 पद भरने की मंजूरी मिली थी। इनमें जेबीटी शिक्षकों के 1,600, स्कूल प्रवक्ता और कॉलेज प्रवक्ता के 1,000 पद भरने का निर्णय लिया था। पीरियड आधार पर स्कूलों में प्रति पीरियड 200 रुपये, 250 रुपये और कॉलेज में 300 रुपये दिए जाएंगे। प्रतिदिन अधिकतम चार पीरियड होंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।